लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में खतरे के निशान तक पहुंचा गंगा का जलस्तर, भारी बारिश से यमुना सहित कई नदियां उफान पर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 20, 2021 17:03 IST

उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण गंगा-यमुना सहित सभी छोटी बड़ी नदियां उफान पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में बारिश के कारण कई बड़ी नदियां उफान पर हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन से करीब एक दर्जन मकानों को नुकसान पहुंचा है। गंगा और यमुना जैसी बड़ी नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं। 

देहरादूनः उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण गंगा-यमुना सहित सभी छोटी बड़ी नदियां उफान पर हैं। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। उफनती नदियों के कारण कई जगह सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे उन पर आवाजाही बंद हो गई है। इसके अलावा, नैनीताल, अल्मोड़ा और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ों से भूस्खलन होने से दर्जन भर मकानों को नुकसान भी पहुंचा है। 

राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा और सहायक नदियां जैसे अलकनंदा, पिंडर, मंदाकिनी, नंदाकिनी, सरयू और काली, खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं और उनके किनारे बसे गांवों के निवासियों से सतर्कता बरतने तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। 

खतरे के निशान के करीब कई नदियां

ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर सुबह खतरे के निशान तक पहुंच गया। देहरादून के समीप डाकपत्थर में यमुना नदी भी खतरे के निशान के करीब बह रही थी। पिछले 24 घंटों में हरिद्वार में 89 मिमी, कर्णप्रयाग में 66 मिमी, गैरसैंण में 56 मिमी, अल्मोड़ा और रानीखेत में 50-50 मिमी, टिहरी में 28 मिमी तथा देवप्रयाग में 47.50 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। 

कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के अनेक स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कालीमठ गेट के पास और ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड के पास भूस्खलन से अवरूद्ध हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रदेश भर में जगह-जगह दर्जनों मार्ग पहाड़ों से मलबा आने से बंद हो गए हैं। जिनके कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच