लाइव न्यूज़ :

Cloudburst in Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से हुई भारी तबाही, कई गांव बहे, देखें भयानक मंजर का वो पल | VIDEO

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2025 15:30 IST

उत्तरकाशी पुलिस ने कहा कि हर्षिल क्षेत्र में खीर गढ़ के बढ़ते जल स्तर के कारण, "धराली में नुकसान की खबरों के कारण पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और अन्य आपदा प्रतिक्रिया दल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।"

Open in App

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हरसिल के निकट धराली क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने से एक गांव बह गया और कई लोगों के लापता होने की आशंका है। उत्तरकाशी पुलिस ने कहा कि हर्षिल क्षेत्र में खीर गढ़ के बढ़ते जल स्तर के कारण, "धराली में नुकसान की खबरों के कारण पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और अन्य आपदा प्रतिक्रिया दल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।"

बादल फटने के डरावने दृश्य सामने आए, जिसमें बाढ़ के कारण मकान बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस ने यह भी कहा कि आपातकालीन सेवा के अधिकारी और टीमें खोज एवं बचाव अभियान में लगी हुई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। 

एक ग्रामीण, राजेश पंवार के मुताबिक मलबे में लगभग 10-12 लोग दबे हो सकते हैं, और उन्होंने बताया कि 20-25 होटल और होमस्टे पानी में बह गए होंगे। इस मानसून में उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है, और उफनती नदियों में तेज़ धाराएँ बह रही हैं। सोमवार को हल्द्वानी के पास भाखड़ा नदी की तेज़ धाराओं में एक व्यक्ति बह गया, जबकि रविवार को भुजियाघाट के पास उफनती नदी में दो अन्य डूब गए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को अपनी पूरी टीम के साथ ग्राउंड जीरो पर तैनात रहने के निर्देश दिए।

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र