लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के 'चीन-PAK' के रिश्तों वाले बयान पर सामने आई अमेरिका की प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 3, 2022 10:57 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'भारत सरकार की विदेश नीति की वजह से चीन-पाकिस्तान करीब आ रहे हैं' वाले बयान पर गुरुवार को अमेरिका का रुख सामने आया। इस मामले पर बात करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस का बयान सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के चीन-पाकिस्तान वाले बयान पर अमेरिका ने दिया रिएक्शनसंसद में गांधी ने कहा था कि भारत सरकार की विदेश नीति की वजह से चीन-पाकिस्तान करीब आ रहे हैंवहीं, राहुल गांधी के इस बयान पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस का बयान सामने आया है

नई दिल्ली: अमेरिका ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'भारत सरकार की विदेश नीति की वजह से चीन-पाकिस्तान करीब आ रहे हैं' वाले बयान पर गुरुवार को प्रतिक्रिया दी। इस मामले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस का कहना है कि वो राहुल गांधी की इस टिप्पणी का समर्थन नहीं करते हैं। 

बता दें कि बुधवार को संसद में गांधी ने कहा था कि चीन और पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रभावी नीतियों की वजह से पहले से और ज्यादा करीब आ गए हैं। वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गांधी के इस बयान पर सवाल पूछने पर कहा, "यह पाकिस्तान और चीन का मुद्दा है और इसे उन दोनों देशों पर ही छोड़ देना चाहिए। मैं निश्चित रूप से उन टिप्पणियों का समर्थन नहीं करूंगा।"

 मालूम हो, राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने था कि देश को 'शहंशाह' की तरह चलाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि चीन के पास एक क्लियर प्लान मौजूद है। उसकी नींव लद्दाख और डोकलाम में रही है। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा था कि सरकार ने कश्मीर पर गलत फैसला लिया है।

संसद में क्या बोले थे राहुल गांधी?

चीन और पाकिस्तान पर बात करते हुए राहुल गांधी ने संसद में कहा था कि खतरे से आप खेल रहे हैं। मेरी मानिये तो रुक जाइए। आप चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद के खतरे को हल्के में मत लीजिए। चीन और पाकिस्तान को आप साथ ला चुके हैं। मुझे कोई शक नहीं है कि चीन के पास क्लियर प्लान मौजूद है। लद्दाख और डोकलाम में इसकी नींव रखी जा चुकी है। देश के लिए ये एक बहुत बड़ा खतरा है। जम्मू-कश्मीर के साथ विदेश नीति में भी आपने बहुत बड़ी रणनीतिक गलतियां की हैं। ऐसे में दो मोर्चों को आपने एक मोर्चे में तब्दील कर दिया है। 

टॅग्स :राहुल गांधीचीनपाकिस्ताननरेंद्र मोदीभारतडोकलामलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल