लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने 'भविष्य के युद्ध क्षेत्र' के लिए अंतरिक्ष कमान की स्थापना की, डोनाल्ड ट्रंप ने किया लॉन्च

By भाषा | Updated: August 30, 2019 10:37 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ हमने भूमि, हवा, समुद्र और साइबर जगत को युद्ध क्षेत्र के रूप में पहचाना है और अब हम अंतरिक्ष को एक स्वतंत्र क्षेत्र समझेंगे जिस पर एकीकृत लड़ाकू कमान निगरानी रखेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट हाउस के रोज गार्डन में आयोजित औपचारिक समारोह में ट्रंप ने कहा, ‘‘यह बड़ी पहल है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने भूमि, हवा, समुद्र और साइबर जगत को युद्ध क्षेत्र के रूप में पहचाना है

अमेरिका ने ‘‘भविष्य के युद्ध क्षेत्र’’ अंतरिक्ष में अपने हितों की रक्षा करने के लिए अंतरिक्ष कमान की स्थापना की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से इस कमान को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। जनरल जॉन डब्ल्यू रेमंड को नवगठित अमेरिकी अंतरिक्ष कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है। इस कमान की स्थापना अमेरिकी सेना की 11वीं एकीकृत लड़ाकू कमान के तौर पर की गई है।

व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में आयोजित औपचारिक समारोह में ट्रंप ने कहा, ‘‘यह बड़ी पहल है। नवगठित लड़ाकू कमान ‘स्पेसकॉम’ अंतरिक्ष में अमेरिकी हितों की रक्षा करेगी... जो अगला युद्ध क्षेत्र होगा।’’ इस समारोह में अन्य गणमान्य लोगों के साथ अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस और रक्षामंत्री मार्क एस्पर भी मौजूद थे। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि रूस और चीन अंतरिक्ष में अमेरिका के लिए संभावित खतरा पैदा कर सकते हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘अब, जो भी अमेरिका का अहित करने की मंशा रखेगा... हमें अंतरिक्ष में चुनौती देने की कोशिश करेगा,उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। हमारे विरोधी नई तकनीकों की मदद से अमेरिकी उपग्रहों को निशाना बनाकर पृथ्वी की कक्षाओं का शस्त्रीकरण कर रहे हैं, ये उपग्रह युद्ध क्षेत्र अभियानों और हमारे जीने के तरीके के लिए महत्वपूर्ण हैं। अमेरिका के खिलाफ दागी गई मिसाइलों का पता लगाकर उन्हें नष्ट करना अंतरिक्ष में संचालन की हमारी आजादी के लिए जरूरी है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ हमने भूमि, हवा, समुद्र और साइबर जगत को युद्ध क्षेत्र के रूप में पहचाना है और अब हम अंतरिक्ष को एक स्वतंत्र क्षेत्र समझेंगे जिस पर एकीकृत लड़ाकू कमान निगरानी रखेगी।’’ ट्रंप ने कहा कि अंतरिक्ष कमान के बाद जल्द ही सेना की छठी ईकाई के तौर पर अमेरिकी अंतरिक्ष बल की स्थापना की जाएगी। यह बल स्पेसकॉम मिशन लिए सैनिकों को प्रशिक्षित करने और साजो सामान मुहैया कराने में मदद करेगा। गौरतलब है कि अमेरिकी अंतरिक्ष कमान की दोबारा स्थापना की गई है। वर्ष 1985 से 2002 के बीच भी यह अस्तिव में था।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे