लाइव न्यूज़ :

UP Election Result 2022: प्रियंका गांधी का 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारा हुआ बुरी तरह से फ्लॉप, सूबे में केवल 2 सीटों पर प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 11, 2022 00:01 IST

प्रियंका गांधी ने इस बार के चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी सीटों पर टिकट देने और लड़कियों को स्कूटी देने के लोकलुभान बातें की थीं लेकिन यूपी की जनता ने उनकी बात को सिरे से खारिज कर दिया है। लेकिन शुक्र है कि बसपा के एक प्रत्याशी के मुकाबले अपने दो प्रत्याशियों को जीता कर प्रियंका गांधी ने कुछ तो लाज बचा ली है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव में मिली कांग्रेस की हार को स्वीकार किया है महाराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी ने जीत दर्ज की हैकांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा ने प्रतापगढ़ के रामपुर खास से जीत दर्ज की है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस का 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा बुरी तरह से फ्लॉप रहा। कांग्रेस पार्टी ने इस बार का यूपी विधानसभा चुनाव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की सरपरस्ती में लड़ा था।

प्रियंका गांधी ने इस बार के चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी सीटों पर टिकट देने और लड़कियों को स्कूटी देने के लोकलुभान बातें की थीं लेकिन यूपी की जनता ने उनकी बात को सिरे से खारिज कर दिया है। लेकिन शुक्र है कि बसपा के एक प्रत्याशी के मुकाबले अपने दो प्रत्याशियों को जीता कर प्रियंका गांधी ने कुछ तो लाज बचा ली है।

यूपी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस यूपी में अपनी हार स्वीकारते हुए मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेगी। प्रियंका गांधी की अनगुवाई में सिर्फ दो विधानसभा सीट जीतने वाली कांग्रेस को महज 2.4 फीसदी वोट मिले और महिलाओं के जरिये यूपी की सियासत को साधने दिल्ली से आयी प्रियंका गांधी की पूरी तरह से फेल हो गईं।

कांग्रेस ने जिन दो सीटों पर परचम लहराकर अपनी शाख को बचाये रखा, उनमें एक सीट महाराजगंज जिले की फरेंदा की है वहीं दूसरी सीट प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास सीट है।

महाराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी ने जीत दर्ज की है। घोषित परिणाम के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह को 1087 मतों से पराजित किया। वीरेंद्र चौधरी को कुल 84755 मत मिले जबकि बजरंग बहादुर सिंह को 83668 वोट हासिल हुए।

रामपुर खास विधानसभा सीट से 12वीं बार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस ने इस बार भी इस सीट पर वर्चस्व बरकरार रखा है। इस सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस की प्रत्याशी थीं।

आराधना मिश्रा ने भाजपा के नागेश प्रताप सिंह को 14,741 मतों से हराकर तीसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की है। आराधना मिश्रा को 84,334 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह को 69,593 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

टॅग्स :परिणाम दिवसपरिणाम दिन विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला