लाइव न्यूज़ :

यूपी उपचुनाव: मीरापुर सीट पर योगी और जयंत की प्रतिष्ठा दांव पर, चुनाव के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में

By राजेंद्र कुमार | Updated: November 2, 2024 19:08 IST

मीरापर विधानसभा का चुनाव त्रिकोणात्मक को गया है। यहां मुख्य मुक़ाबला रालोद-भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार मिथलेश पाल और सपा उम्मीदवार सुम्बुल राना के बीच है। बसपा ने इस सीट से क्षेत्रीय नेता शाह नजर को चुनाव मैदान में उतारा है।

Open in App

लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। चुनाव के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर उम्मीदवारों की जीत का बड़ा दिलचस्प इतिहास है। वर्ष 1967 से लेकर आज तक इस विधानसभा में क्षेत्र का एक भी व्यक्ति विधायक निर्वाचित नहीं हुआ। यहां तक की सहारनपुर और हरियाणा के लोग आए चुनाव जीत और विधानसभा पहुंच गए लेकिन 57 साल से एक भी क्षेत्रीय विधायक नहीं चुना गया। इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार शाह नजर जो इस विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं जनता से बाहरी प्रत्याशियों को हराने के लिए वोट मांग रहे हैं।

इनके बीच है मुक़ाबला

वहीं दूसरी तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी मिथलेश पाल की जीत को सुनिशिचित करने के लिए अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दिए हैं। यहीं वजह है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 04 नवंबर, रालोद मुखिया और मोदी सरकार में मंत्री जयंत चौधरी 06 नवंबर को और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 09 नवंबर को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मीरापुर जा रहे हैं।

कुल मिलाकर मीरापर विधानसभा का चुनाव त्रिकोणात्मक को गया है। यहां मुख्य मुक़ाबला रालोद-भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार मिथलेश पाल और सपा उम्मीदवार सुम्बुल राना के बीच है। बसपा ने इस सीट से क्षेत्रीय नेता शाह नजर को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा आजाद समाज पार्टी ने जाहिद हुसैन और एआइएमआइएम ने अरशद राणा को उम्मीदवार बनाया है। इन्हीं उम्मीदवारों के बीच मीरपुर विधानसभा में वोट हासिल करने की मस्कत हो रही है।

बीते विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद गठबंधन से चुनाव लड़े चंदन चौहान मुस्लिम, जाट, गुर्जर समीकरण के सहारे जीत दर्ज करने में सफल रहे थे, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतारी गई मिथलेश पाल को मुस्लिमों का वोट मिलना मुश्किल दिख रहा है। ऐसे में अब भाजपा और रालोद क्षेत्र के जाट, पाल और गुर्जर के साथ बहुसंख्यकों समाज का वोट मिथलेश पाल के पक्ष में लाने की रणनीति के तहत कार्य कर रही हैं, जबकि सपा को अपने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक फार्मूले पर भरोसा है।

मीरापुर का समीकरण और जयंत का दांव 

मीरापुर विधानसभा सीट पर करीब सवा तीन लाख मतदाता हैं, जिसमें सवा लाख के करीब मुस्लिम वोटर हैं। जातीय समीकरण के तौर पर इस सीट पर मुस्लिम के बाद दलित करीब 57 हजार वोटर हैं। इसके अलावा 28 हजार जाट, 22 हजार गुर्जर, 18 हजार प्रजापति, 15 हजार पाल, वोटर हैं   इसके अलावा सैनी सहित अन्य ओबीसी जातियां है। फीसदी के लिहाज से देखें तो 38 फीसदी ओबीसी, 37 फीसदी मुस्लिम, 20 फीसदी दलित और पांच फीसदी सवर्ण जातियों का वोट है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव को उम्मीद है कि इस क्षेत्र में इस बार वह भाजपा और रालोद को हरा कर एक नया समीकरण स्थापित करेंगे और जयंत चौधरी तथा भाजपा के जाट, पाल और गुर्जर समीकरण को ध्वस्त कर देंगे। अखिलेश का यह विश्वास इस सीट से जयंत चौधरी द्वारा जाट समाज से प्रत्याशी न उतारने की नाराजगी को देखते हुये है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथजयंत चौधरीराष्ट्रीय लोक दलबीएसपीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं