लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव को गंभीरता से नहीं लेने की अपील की, कहा-तेजस्वी पिता के विरासत से बने हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2024 16:24 IST

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को आप लोग गंभीरता से क्यों लेते हैं? तेजस्वी यादव के किसी बात को गंभीरता से नहीं लीजिए। जब हम लोगों के साथ थे तो कितना गुणगान करते थे। अब जब गए हैं तो उल्टा बोल रहे हैं। उनका बस यही काम है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिहार की जनता सब समझ रही है।

Open in App

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शराब बेचवाने का आरोप लगाए जाने पर सियासत गर्मा गई है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से यह पूछे जाने पर कि तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शराब बेचने का आरोप लगाया है, इसपर ललन सिंह  भड़क गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को आप लोग गंभीरता से क्यों लेते हैं? तेजस्वी यादव के किसी बात को गंभीरता से नहीं लीजिए। जब हम लोगों के साथ थे तो कितना गुणगान करते थे। अब जब गए हैं तो उल्टा बोल रहे हैं। उनका बस यही काम है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिहार की जनता सब समझ रही है।

पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता ने 15 साल में बिहार का क्या दुर्दशा करके रखा है और आज भी उनके मन में यही कल्पना है। इसी लिए तेजस्वी यादव के बातों को गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए। ओसामा और हिना शहाब के द्वारा आज राजद का दामन थामने पर ललन सिंह ने कहा अच्छी बात है। यह दर्शाता है कि क्या कर रहे हैं? वह किसको किसको ला रहे हैं? दोष हमको दे रहे हैं और काम वही कर रहे हैं। 

भाजपा के नेताओं को लालू यादव के द्वारा पाखंडी कहे जाने पर ललन सिंह ने कहा कि लालू यादव से बड़ा कोई पाखंडी इस देश में नहीं है। इतने लंबे समय तक बिहार में राज किया, भ्रष्टाचार का इतिहास कायम किया। भ्रष्टाचार में सजा हुआ। यह साबित हुआ कि भ्रष्टाचार किया फिर भी उसके बाद वह बोल रहे हैं तो क्या किया जाए? तेजस्वी यादव के द्वारा जदयू का नामकरण करने पर उन्होंने फिर दोहराया कि उनको गंभीरता से  लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। वह क्या नामकरण करेंगे? जदयू बना है संघर्ष से और तेजस्वी पिता के विरासत से बने हैं। बिहार विधानसभा के चार सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर ललन सिंह ने कहा सब के सब सीट हम लोग जीतेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवLalan Singhबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र