लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं के घरों को बुलडोजर से उजाड़ने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जताई नाराजगी, कहा- सौहार्द्र को बिगाड़ने वाला है

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2024 17:17 IST

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की सरकार ने जिस तरह से हिंदुओं के घरों को बुलडोजर से तोड़वा रही है, वह सौहार्द्र को बिगाड़ने वाला है। वहां भले ही उमर अब्दुल्ला की सरकार हो पर कांग्रेस ही लीड कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरीराज ने हिंदुओं के घरों पर बुलडोजर चलाने पर अब्दुल्ला सरकार की आलोचना कीउन्होंने इस घटना को सौहार्द्र को बिगाड़ने वाला बतायाउन्होंने इसके लिए कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया

पटना: जम्मू कश्मीर में हिंदुओं के घरों को बुलडोजर से उजाड़ने पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसके लिए जम्मू कश्मीर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की सरकार ने जिस तरह से हिंदुओं के घरों को बुलडोजर से तोड़वा रही है, वह सौहार्द्र को बिगाड़ने वाला है। वहां भले ही उमर अब्दुल्ला की सरकार हो पर कांग्रेस ही लीड कर रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि वह तत्काल ही इस पर इस्तीफा दे दे, नहीं तो इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस को पड़ेगी। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला हर वक्त आतंकवाद के समर्थक रहे हैं। उन्होंने कहा कि फारुख अब्दुल्ला हिन्दू विरोधी रहे हैं। अगर हिंदुओं पर इस तरह का अत्याचार हो रहा है तो कांग्रेस को चाहिए इस्तीफा देनी चाहिए। नहीं तो इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस को लेने पड़ेगी या देश के लोगों से माफी मांगना पड़ेगा। चूंकि वहां सरकार में कांग्रेस भी शामिल है। 

वहीं उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान सर्वे टीम पर हमले के बारे में गिरिराज सिंह ने कहा कि ये जिहादी आंदोलन करने वाले वैसे जिहादियों का काम है जो भारत में शरिया कानून स्थापित करना चाहते हैं। भारत के लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कानून के तहत सर्वे की टीम थी। यह हमला सर्वे टीम पर नहीं कानून पर हमला है। यह लोकतंत्र पर हमला है। 

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र सहित भारत पर हमला है। गिरिराज ने कहा कि इस हमले को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। इसका जवाब मिलेगा। वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना घट गई है, लेकिन अभी तक कांग्रेस की जुबान बंद है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस भी उन लोगों के समर्थन में है। 

कांग्रेस पर हमले हुए बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस विपक्ष के भी लायक भी नहीं है। वहीं, महाराष्ट्र के चुनाव को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की यह पुरानी नीति है और राहुल गांधी देश के बाहर जाएंगे भारत को गाली देंगे। दक्षिण में जाएंगे उत्तर को गाली देंगे, देश को टुकड़े-टुकड़े में कांग्रेस बांटना चाहती है।

टॅग्स :गिरिराज सिंहजम्मू कश्मीरकांग्रेसउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र