लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2026 17:31 IST

करीब दो दशक से ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब सत्ता की कमान छोड़ने जा रहे हैं। 2005 से लगातार अलग-अलग परिस्थितियों में उन्होंने बिहार की राजनीति का नेतृत्व किया। लेकिन अब उनके राज्यसभा जाने के फैसले से सत्ता का नया अध्याय शुरू होने वाला है। 

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ कर दिया है कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनके इस ऐलान के बाद लगभग तय हो गया है कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। अगर नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होते हैं तो उन्हें संवैधानिक रूप से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। ऐसे में बिहार में नई सरकार और नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस साल की होली बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में याद की जा सकती है। करीब दो दशक से ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब सत्ता की कमान छोड़ने जा रहे हैं। 2005 से लगातार अलग-अलग परिस्थितियों में उन्होंने बिहार की राजनीति का नेतृत्व किया। लेकिन अब उनके राज्यसभा जाने के फैसले से सत्ता का नया अध्याय शुरू होने वाला है। 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद बिहार में एनडीए के भीतर सत्ता का संतुलन बदल सकता है। अब तक जदयू को गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका में देखा जाता था। लेकिन नई स्थिति में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। अर्थात भाजपा पहली बार राज्य में प्रमुख भूमिका निभा सकती है। नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा के कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। 

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा विधायक संजीव चौरसिया का नाम भी राजनीतिक हलकों में लिया जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व और गठबंधन के भीतर बातचीत के बाद ही होगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतबिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संभाला पदभार, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र