लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पर हमलावर हुए उद्धव ठाकरे, कहा- उन्हें महाराष्ट्र आने के लिए बालासाहेब ठाकरे के मास्क की जरूरत है

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 18, 2023 16:21 IST

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि चोरों को पवित्र 'धनुष और बाण' दिया गया था, उसी तरह 'मशाल' भी ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने शुक्रवार को 'शिवसेना' नाम और 'धनुष-बाण' चिह्न शिंदे नीत खेमे को आवंटित किया।यह पहला मौका है जब ठाकरे परिवार ने पार्टी पर अपना नियंत्रण खो दिया है।काफी संख्या में उद्धव के समर्थक मातोश्री के बाहर एकत्र हुए और शिंदे के विरोध में और अपने नेता (उद्धव के) समर्थन में नारे लगाए।

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर होते हुए कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें बालासाहेब ठाकरे का चेहरा चाहिए, उन्हें चुनाव चिन्ह चाहिए लेकिन शिवसेना का परिवार नहीं। पीएम मोदी को महाराष्ट्र आने के लिए बालासाहेब ठाकरे के मास्क की जरूरत है। प्रदेश की जनता जानती है कि कौन सा चेहरा असली है और कौन सा नहीं।"

उन्होंने कहा, "चोरों को पवित्र 'धनुष और बाण' दिया गया था, उसी तरह 'मशाल' भी ले सकते हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वे मर्द हैं तो चोरी का 'धनुष-बाण' लेकर भी हमारे सामने आओ, हम 'मशाल' लेकर चुनाव लड़ेंगे।' यह हमारी परीक्षा है, लड़ाई शुरू हो गई है।" उद्धव ठाकरे पार्टी के नेताओं के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करने से पहले यहां बांद्रा स्थित अपने आवास 'मातोश्री' के बाहर समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 'शिवसेना' नाम और 'धनुष-बाण' चिह्न शिंदे नीत खेमे को आवंटित किया। यह पहला मौका है जब ठाकरे परिवार ने पार्टी पर अपना नियंत्रण खो दिया है। चुनाव आयोग ने पिछले साल उद्धव नीत खेमे को मशाल चिह्न आवंटित किया गया था। काफी संख्या में उद्धव के समर्थक मातोश्री के बाहर एकत्र हुए और शिंदे के विरोध में और अपने नेता (उद्धव के) समर्थन में नारे लगाए।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रBalasaheb Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला