लाइव न्यूज़ :

पंकजा मुंडे सहित BJP नेताओं के कारखानों की 310 करोड़ की बैंक गारंटी रद्द करेगी उद्धव ठाकरे सरकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 4, 2019 07:51 IST

पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख ने कहा, नई सरकार ने शक्कर कारखानों की गारंटी रद्द करने का निर्णय लिया तो यह राजनीतिक प्रतिशोध ही होगा.

Open in App
ठळक मुद्देनई सरकार इस बात की जानकारी लेगी कि इन कारखानों को किन निष्कर्षों के आधार पर बैंक गारंटी दी गई. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फड़नवीस सरकार द्वारा आखिर के छह माह में लिए गए निर्णयों की समीक्षा कर रहे हैं.

यदु जोशी

पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे, पूर्व सांसद धनंजय महाडिक, विधायक विनय कोरे व सोलापुर जिले के नेता कल्याणराव काले से संबंधित शक्कर कारखानों को देवेंद्र फड़नवीस सरकार ने 310 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी देने का निर्णय लिया था. उद्धव ठाकरे सरकार इस निर्णय को रद्द करने पर विचार कर रही है. तत्कालीन सरकार ने विधानसभा चुनाव के पूर्व उपरोक्त चार नेताओं के कारखानों को बैंक गारंटी व खेळत्या भांडवलापोटी मदद देने का निर्णय लिया था.

यह बैंक गारंटी पंकजा मुंडे के वैद्यनाथ सहकारी शक्कर कारखाना, धनंजय महाडिक के भीमा शक्कर कारखाना, विनय कोरे के श्री तात्यासाहेब कोरे वारणा शक्कर कारखाना व कांग्रेस से भाजपा में गए कल्याणराव काले के सहकार शिरोमणि वसंतराव काले कारखाना को दी गई थी. जो क्रमश: 50 करोड़, 85 करोड़, 100 करोड़ व 75 करोड़ रुपए थी. इन कारखानों से संबंधित चारों नेता भाजपा के साथ हैं.

इन शक्कर कारखानों को सरकारी गारंटी मिलने से राष्ट्रीय सहकारिता विकास महामंडल (एनसीडीसी) के मार्फत कर्ज मिलता और कारखाने फिर से खड़े हो सकते थे. यह गारंटी देते समय तत्कालीन सरकार ने कुछ शर्तें लगाई थीं. सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फड़नवीस सरकार द्वारा आखिर के छह माह में लिए गए निर्णयों की समीक्षा कर रहे हैं. उनमें यह निर्णय भी शामिल है.

एनसीपी के एक नेता ने 'लोकमत' से कहा कि नई सरकार इस बात की जानकारी लेगी कि इन कारखानों को किन निष्कर्षों के आधार पर बैंक गारंटी दी गई. यदि केवल राजनीतिक आधार पर विशिष्ट कारखानों को मदद दी गई होगी तो हम उसे रद्द करेंगे. इसकी भी जांच की जाएगी कि बैंक गारंटी की जरूरत वाले अन्य अनेक कार्यकर्ता हैं, फिर इन चार कारखानों को ही मदद क्यों दी गई?

पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख ने कहा, नई सरकार ने शक्कर कारखानों की गारंटी रद्द करने का निर्णय लिया तो यह राजनीतिक प्रतिशोध ही होगा. हमारी सरकार ने इन कारखानों से संबंधित हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को बर्बाद होने से बचाने के लिए बैंक गारंटी देने का निर्णय लिया था. अब यह गारंटी रद्द करने का और बाद में इन सहकारी शक्कर कारखानाों को निजी उद्योगपतियों को बेचने का षड्यंत्र इसके पीछे दिखाई दे रहा है.

टॅग्स :पंकजा मुंडेउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला