लाइव न्यूज़ :

गोवा में फिल्म क्रू के सदस्यों पर हमला करने के मामले में टैक्सी यूनियन के दो नेता बंदी

By भाषा | Updated: April 25, 2021 18:51 IST

Open in App

पणजी, 25 अप्रैल गोवा में पणजी के पास नेरूल गांव में फिल्म क्रू के कुछ सदस्यों पर हमला करने के आरोप में टैक्सी यूनियन के दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान बप्पा कोरगांवकर और सुनील नाइक के तौर पर हुई है।

पोरवोरिम थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों को शनिवार को किए गए हमले के लिए गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया, “ आरोपी अनधिकृत तरीके से बंगले में घुसे जहां फिल्म की शूटिंग चल रही थी और क्रू के सदस्यों पर हमला कर दिया … टैक्सी यूनियन के सदस्य इसलिए नाराज़ थे, क्योंकि फिल्म यूनिट ने क्रू के सदस्यों को लाने-ले जाने के लिए राज्य के बाहर की टैक्सियों को किराये पर लिया था।”

तटीय राज्य में ‘टूरिस्ट टैक्सी’ संचालक पिछले एक पखवाड़े से हड़ताल पर हैं और उनकी मांग है कि ऐप आधारित टैक्सी सेवा ‘गोवा माइल्स’ को खत्म किया जाए।

इस बीच ‘गोवा लाइंस प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ (जीएलपीए) और ‘टूर्स एंड ट्रैवल एसोसिएशन ऑफ गोवा’ (टीटीएजी) ने फिल्म क्रू पर हमले की निंदा करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि पारंपरिक पर्यटक टैक्सी उद्योग उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचा रहा है।

जीएलपीए के सदस्य शिव बाबा नाइक ने कहा कि पिछले साल अगस्त से कोविड-19 की वजह से फिल्मों की शूटिंग मुंबई और चेन्नई के बजाय गोवा में की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गोवा में टैक्सी की हड़ताल की वजह से फिल्म क्रू के सदस्यों के लिए चीज़े मुश्किल हो गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा