लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:12 IST

Open in App

लखनऊ, 17 मार्च उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुंबई की रेव पार्टियों में इस्तेमाल होने वाले मादक पदार्थ के अंतर राज्यीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को रामपुर में गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि एसटीएफ ने मंगलवार को रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक होटल से जफर और बाबू खां नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 250 ग्राम मादक पदार्थ 'मैथाडोन ड्रग्स' बरामद किया। यह मादक पदार्थ मुंबई में होने वाली रेव पार्टियों में इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ समय से अंतर राज्यीय स्तर पर मैथाडोन ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की खबरें मिल रही थीं। यह मादक पदार्थ अभी तक मुंबई जैसे महानगरों में होने वाली रेव पार्टी में इस्तेमाल किया जा रहा था लेकिन अब यह मुंबई से छोटे शहरों में भी पहुंचने लगा है। इनमें उत्तर प्रदेश का रामपुर भी शामिल है।

सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ को खुफिया जानकारी मिली थी कि बाबू खान अपने साथी जफर के लिए मुंबई से मैथाडोन ड्रग्स लेकर मुंबई से वापस रामपुर आएगा और सिविल लाइंस इलाके में दोनों की मुलाकात होगी। इस सूचना पर एसटीएफ ने योजना बनाकर दोनों तस्करों को पकड़ लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो