लाइव न्यूज़ :

फर्जी टीकाकरण केंद्र पर कोविड का टीका लगाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:04 IST

Open in App

जिले की थाना जैदपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने फर्जी मेडिकल क्लीनिक खोल कर कोविड का टीका लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन सिरिंज, एक अदद वायल और फर्जी टीकाकरण कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतरिख के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार ने बृहस्पतिवार को थाना जैदपुर में लिखित तहरीर दी कि ग्राम गोछौरा में कुछ लोग अवैध रुप से फर्जी मेडिकल क्लीनिक खोलकर वहां कोविड का टीका लगा रहे हैं। शिकायत पर कार्रवाई करने मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि बृजेन्द्र कुमार और संदीप कुमार जैदपुर स्थित डॉ पदमेश मिश्रा की क्लीनिक पर चोरी-छुपे कोविड टीकाकरण कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि जिला अस्पताल बाराबंकी में कार्यरत संदीप कुमार अस्पताल से कोविड टीके की शिशियां चुराकर लाता है और दोनों आरोपी गांव के लोगों को 125 रुपये प्रतिव्यक्ति शुल्क लेकरटीका लगाते हैं। उन्होंने बताया कि क्लीनिक की तलाशी में वहां से कोवीशील्ड टीके का एक वायल, तीन नई सीरिंज तथा इन लोगों द्वारा तैयार किया गया नकली टीकाकरण कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं/कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार