लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के नासिक में फायरिंग अभ्यास के दौरान गोला फटने से दो अग्निवीरों की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: October 11, 2024 18:33 IST

पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, "गुरुवार दोपहर नासिक रोड इलाके में स्थित केंद्र पर एक भारतीय फील्ड गन से दागा गया गोला फट गया।"

Open in App
ठळक मुद्देअग्निवीरों की एक टीम फील्ड गन से फायरिंग कर रही थी, तभी एक गोला फट गया।उनमें से दो घायल हो गए और उन्हें देवलाली के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गयामृतकों की पहचान गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शिट (21) के रूप में हुई है

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में आर्टिलरी स्कूल में फायरिंग अभ्यास के दौरान गोला विस्फोट में दो अग्निवीरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, "गुरुवार दोपहर नासिक रोड इलाके में स्थित केंद्र पर एक भारतीय फील्ड गन से दागा गया गोला फट गया।"

उन्होंने कहा, "अग्निवीरों की एक टीम फील्ड गन से फायरिंग कर रही थी, तभी एक गोला फट गया। उनमें से दो घायल हो गए और उन्हें देवलाली के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।" मृतकों की पहचान गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शिट (21) के रूप में हुई है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वे हैदराबाद से प्रशिक्षण के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (सीओआई) का गठन किया गया है। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, "दुर्भाग्य से यह सच है। प्रशिक्षण दुर्घटना कल हुई और इसकी जांच की जा रही है।" पुलिस ने हवलदार अजीत कुमार की शिकायत पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

अग्निवीर कौन हैं?

भारतीय सशस्त्र बल जून 2022 में शुरू की गई ‘अग्निपथ’ योजना के तहत अग्निवीरों को शामिल करते हैं। भर्ती होने वाले जवानों को सेना में चार साल के लिए सेवा में रखा जाता है। कार्यकाल के अंत में, किसी निवर्तमान बैच में 25% से अधिक अग्निवीरों को स्थायी कैडर के लिए नहीं चुना जाता है। हालांकि केंद्र ने अर्धसैनिक बलों और कुछ राज्यों की सरकारों ने अग्नीवीरों के लिए नौकरियों में छूट का प्रावधान किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रNashik Policeअग्निपथ स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला