लाइव न्यूज़ :

हो गया फैसला, कोरोना की दूसरी लहर के खतरे के बीच खुलेगा ट्यूलिप गार्डन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 23, 2021 18:32 IST

एशिया का सबसे बड़ा इंदिरा गाधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन 25 मार्च को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देट्यूलिप गार्डन में आने के लिए प्रत्येक पर्यटक के लिए मास्क अनिवार्य है। बिना मास्क किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। बाग के भीतर ही सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है।

जम्मू, 23 मार्च। कोरोना की दूसरी लहर के तेजी से पसारते कदमों के बीच जम्मू कश्मीर प्रशासन ट्यूलिप गार्डन को खोलने का खतरा मोल लेने वाला है। उसने 25 मार्च से इसे खोलने का फैसला किया है। हालांकि दो दिन पहले ही वह बदामबारी को खोल कर लोगों के गुस्से का शिकार हो चुका है।

एशिया का सबसे बड़ा इंदिरा गाधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन डल झील किनारे स्थित है। इस बाग में प्रवेश करने वाले देशी-विदेशी सैलानियों की थर्मल स्कैनर से जाच होगी। बाग में उनके लिए वाटर एटीएम व आरओ की सुविधा भी होगी। सैनिटाइजर भी मिलेगा, लेकिन खाद्य पदार्थ नहीं मिलेंगे।

बिना मास्क के प्रवेश नहीं

भीड़ ज्यादा जमा न हो, इसके लिए भी तैयारी की गई है।फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक फारूक अहमद ने बताया कि ट्यूलिप गार्डन 25 मार्च को खोलने का फैसला किया है, लेकिन यह सब मौसम पर निर्भर करेगा। अगर मौसम अनुकूल नहीं हुआ तो यह तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, बाग को खोलने की तैयारी पूरी है। बीते साल कोरोना महामारी के कारण इसे आम लोगों के लिए बंद रखा गया था। इस साल रिकार्ड संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद है। 

खाने का सामान लाने पर पाबंदी

फारूक अहमद ने बताया कि बाग के भीतर किसी भी तरह का प्लास्टिक का थैला या खाने-पीने का सामान नहीं लाया जा सकता। बाग को पालीथिन मुक्त क्षेत्र घोषित कर रखा है। अगर किसी को चाय-नाश्ता करना है तो वह बाग के बाहर ही करे। पेयजल की दिक्कत से निपटने के लिए बाग में ही व्यवस्था की गई है। वाटर एटीएम और आरओ की पहली बार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता