लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के चरखी दादरी, ट्रक चालक मिला कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर के पहुंचने से पहले ही फरार

By भाषा | Updated: May 9, 2020 20:30 IST

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक ट्रक चालक के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ विभाग की टीम जब संक्रमित ट्रक चालक के पास पहुंची तो उससे पहले ही वह फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक मुक्त रहे हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक ट्रक चालक के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है।झोझूकलां निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली।

भिवानी: कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक मुक्त रहे हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक ट्रक चालक के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण का यह पहला मामला है। जिले के झोझूकलां निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली।

इसके बाद जब स्वास्थ विभाग की टीम जब संक्रमित ट्रक चालक के पास पहुंची तो उससे पहले ही वह फरार हो गया। संक्रमित व्यक्ति के नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग एंव जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अब पुलिस उसे पकड़कर कर इलाज कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। दादरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के सात गांवों को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि संक्रमित ट्रक चालक ने जम्मू, अमृतसर व दिल्ली की यात्रा की थी। वह एक मई को दिल्ली की आजादपुर मंडी में गया था और उसी दिन वापिस दादरी लौटा था। शर्मा ने बताया कि गत सात मई को उसका नमूना लिया गया था और शनिवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला आने के बाद जिलाधिकारी श्यामलाल पूनिया ने आपात बैठक बुलाई और संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की। 

टॅग्स :हरियाणादादरीकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला