लाइव न्यूज़ :

Tragedy Strikes Aizawl: आइजोल में त्रासदी, चक्रवात रेमल के बाद पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत, बचाव तेज, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2024 11:52 IST

Tragedy Strikes Aizawl: गैर-आदिवासी माने जाने वाले कई अन्य श्रमिक फंसे हुए हैं और उन्हें ढूंढने और बचाने के प्रयास जारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देTragedy Strikes Aizawl: आइजोल की मेल्थम और ह्लिमेन सीमा पर एक दुखद घटना घटी।Tragedy Strikes Aizawl: 28 मई को सुबह 6 बजे के आसपास एक पत्थर की खदान ढह गई।Tragedy Strikes Aizawl: इस हादसे में 10 की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं।

Tragedy Strikes Aizawl: चक्रवात रेमल से कई राज्य में हालत खराब है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश को बाद पूर्वोत्तर के कई राज्य में तबाही का आलम है। मिजोरम के आइजोल में लगातार बारिश के बीच पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत और कई अन्य लोग लापता हैं। पुलिस महानिदेशक अनिल शुक्ला ने जानकारी दी। पूरे मिजोरम में तबाही मचाई है। आइजोल की मेल्थम और ह्लिमेन सीमा पर एक दुखद घटना घटी। 28 मई को सुबह 6 बजे के आसपास एक पत्थर की खदान ढह गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। दुःख के बीच आशा की एक किरण दिखाई दी।

एक बच्चे को मलबे से बचा लिया गया और चिकित्सा के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दुख की बात है कि गैर-आदिवासी माने जाने वाले कई अन्य श्रमिक फंसे हुए हैं और उन्हें ढूंढने और बचाने के प्रयास जारी हैं। मृतकों में तीन गैर-मिज़ोस बताए गए हैं। खदान के ढहने से आस-पास के कई घर भी नष्ट हो गए।

कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश से यह प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। इस बीच बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए गए।

टॅग्स :Mizoram Governmentपश्चिम बंगालWest BengalPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र