लाइव न्यूज़ :

Top News: मजदूरों के पलायन पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई, भारत में कोरोना से 32 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2020 07:11 IST

Top News: भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। भारत में लॉकडाउन की घोषणा के बाद मजदूरों के महानगरों से पलायन की खबरें भी चर्चा में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्रालय, रिजर्व बैंक की आज बैठक, 2020-21 की पहली छमाही के लिए सरकार की उधार योजना पर फैसलामजदूरों के पलायन पर आज सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई, कल मांगा से केंद्र से जवाब

मजदूरों के पलायन पर आज सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते रोजगारहीन होने के कारण हजारों प्रवासी मजदूरों के अपने घरों को वापस लौटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज फिर सुनवाई करेगा। इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने इन लोगों के पलायन को रोकने के लिए उठाये जा रहे कदमों के बारे में केंद्र से मंगलवार तक रिपोर्ट देने को कहा। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे और जस्टिस एल नागेश्वर राव की पीठ ने कहा कि वह इस स्थिति से निबटने के लिये सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों के बीच कोई निर्देश देकर ज्यादा भ्रम पैदा नहीं करना चाहती। 

वित्त मंत्रालय, रिजर्व बैंक की आज बैठक

वित्त मंत्रालय और आरबीआई आज बैठक कर 2020-21 की पहली छमाही के लिए सरकार की उधार योजना पर फैसला करेंगे। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण है। सूत्रों के अनुसार सरकार कोविड-19 महामारी के चलते अर्थव्यवस्था के सामने आई चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी उधार योजना को बढ़ाने का सहारा लेगी। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय और आरबीआई के बीच पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी।

कोरोना का कहर पूरे देश में जारी

भारत में कोरोना का कहर जारी है। हर दिन नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1251 पहुंच गई है जबकि इसकी वजह से 32 लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में करीब 35 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इन सबसे बीच भारत में आज लॉकडाउन का सातवां दिन है।

स्टाम्प शुल्क अधिनियम के संशोधन एक जुलाई से होंगे लागू

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि स्टाम्प शुल्क कानून में किये गये संशोधन अब एक अप्रैल के बजाय एक जुलाई 2020 से लागू होंगे। वित्त मंत्रालय ने देर शाम जारी वक्तव्य में कहा कि सरकार ने कर चोरी को रोकने और स्टाम्प शुल्क लगाने की प्रणाली को तर्कसंगत और सुचारू बनाने के लिये वित्त विधेयक 2019 के जरिये भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 में संशोधन किया है। इसमें किये गये बदलावों को एक अप्रैल 2020 से लागू होना था। 

टॅग्स :कोरोना वायरससुप्रीम कोर्टकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र