लाइव न्यूज़ :

Tirupati Laddu Row: फिलहाल "प्रसादम" की तैयारी में घी के प्रयोग पर रोक लगी, अब नंदिनी ब्रांड के घी से बनेंगे लड्डू

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 22, 2024 10:20 IST

Tirupati Laddu Row: टीटीडी ने शनिवार को भगवान को चढ़ाए जाने वाले अन्य प्रसाद या "प्रसादम" की तैयारी में गाय के घी और दूध से बने उत्पादों के इस्तेमाल पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देटीटीडी ने तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में लड्डुओं की मूल गुणवत्ता को तुरंत बहाल करने का वादा किया "प्रसादम" की तैयारी में गाय के घी और दूध से बने उत्पादों के इस्तेमाल पर अस्थायी रूप से रोककर्नाटक मिल्क फेडरेशन के प्रसिद्ध नंदिनी ब्रांड के घी का स्टॉक मंदिर की रसोई में पहुंचाया जा रहा है

Tirupati Laddu Row:  तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में लड्डुओं की मूल गुणवत्ता को तुरंत बहाल करने का वादा किया है। लड्डू बनाने के लिए घी का सप्लाई अब कर्नाटक मिल्क फेडरेशन करेगा। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब लड्डुओं में पशु वसा पाए जाने के आरोप लगे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद राज्य में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

टीटीडी की कार्यकारी अधिकारी जे. श्यामला राव ने शनिवार को मीडिया से कहा कि लड्डुओं की गुणवत्ता और (इसे बनाने में) इस्तेमाल किए जाने वाले घी की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। टीटीडी ने शनिवार को भगवान को चढ़ाए जाने वाले अन्य प्रसाद या "प्रसादम" की तैयारी में गाय के घी और दूध से बने उत्पादों के इस्तेमाल पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी।

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के प्रसिद्ध नंदिनी ब्रांड के घी का स्टॉक मंदिर की रसोई में पहुंचाया जा रहा है। शुक्रवार को 73,000 से अधिक तीर्थयात्री मंदिर में आए थे। टीटीडी मंदिर के नौ दिवसीय ब्रह्मोत्सव से पहले घी का स्टॉक भी कर रहा है। ब्रह्मोत्सव एक भव्य वार्षिक आयोजन है जो इस साल 4 से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा और इसमें लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश नायडू ने कहा है कि उच्च गुणवत्ता वाले घी की आपूर्ति के लिए एक नया विक्रेता केएमएफ स्थापित किया गया है। हमें कोई समस्या नहीं दिख रही है। जहां लड्डू बनते हैं उस रसोई के प्रभारी मुनि रत्नम ने कहा कि धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर में हर दिन 8-9 लाख लड्डू का स्टॉक रहता है। टीटीडी को ब्रह्मोत्सव के दौरान 7-8 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 

टीटीडी ने शनिवार को अस्थायी रूप से "श्रीवारी प्रसादम" के रूप में जाने जाने वाले अन्य प्रसाद बनाने के लिए गाय के घी से बने उत्पादों के उपयोग पर रोक लगा दी। शिकायतों के बाद टीटीडी पैनल ने मुफ्त भोजन या "अन्ना प्रसादम" की तैयारी में इस्तेमाल किए जाने वाले कच्चे माल की गुणवत्ता में भी कमी पाई है। सभी आपूर्ति अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है और नए विक्रेताओं की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ताजा स्टॉक की आपूर्ति की जा सके। समिति के सदस्य भक्तों से दैनिक फीडबैक भी लेंगे।

टॅग्स :Tirupatiएन चन्द्रबाबू नायडूN. Chandrababu NaiduJagan Mohan Reddy
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र