लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मलकानगिरि जिले में तीन माओवादी मारे गए

By भाषा | Updated: October 12, 2021 15:04 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 अक्टूबर ओडिशा के मलकानगिरि जिले में तुलसी वन क्षेत्र में एक अभियान के दौरान दो महिलाओं समेत तीन माओवादियों को मार गिराया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह की एक संयुक्त टीम और मलकानगिरि जिला स्वयंसेवक बल ने क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर केरीमीती गांव के समीप जंगल में जवानों की मौजूदगी की जानकारी पाकर माओवादियों ने गोलीबारी शुरू की, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि तीनों माओवादियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिये गये हैं। घटना स्थल से दो बंदूकें भी मिली हैं।

डीजीपी ने बताया कि तलाश अभियान अब भी जारी है क्योंकि क्षेत्र में 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी का संदेह है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में 2020 में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के 16 सदस्य मारे गए थे। पिछले साल नक्सली हिंसा में सात आम नागरिकों और दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया