लाइव न्यूज़ :

गुजरात के जुनागड़ के प्राथमिक स्कूल के तीन बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: October 12, 2021 15:50 IST

Open in App

जूनागढ़, 12 अक्टूबर गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के तीन छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जूनागढ़ जिला पंचायत शिक्षा समिति की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि कक्षा छह और सात के बच्चों में सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई और उन्हें उनके घरों में पृथक-वास में रखा गया है।

इसके बाद जिले के केशोद तालुका के मेसवान गांव के प्राथमिक स्कूल के लगभग 300 अन्य बच्चों की भी जांच शुरू की गई है। विज्ञप्ति में कहा गया कि तीन बच्चों के संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल का संचालन करने वाली समिति ने राज्य शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया कि 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेगा। स्कूल में कक्षा एक से सात तक की पढ़ाई होती है।

समिति ने संक्रमित बच्चों के संपर्क में आने वाले अन्य बच्चों के माता- पिता से भी जांच करवाने का आग्रह किया है। इस बीच, ग्राम सरपंच रमेश लडाणी ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मेसवान में चल रहे नवरात्र के उत्सव को सोमवार से बंद कर दिया गया है।

लडाणी ने संवाददाताओं से कहा, “हमने खेत में काम करने वाले मजदूरों की कोविड-19 जांच कराने के लिए अधिकारियों से आग्रह किया है। वे राज्य के अन्य भागों से यहां (फसलों की) कटाई के लिए आते हैं। ये मजदूर कोई एहतियात नहीं बरतते और टीकाकरण के बारे में भी नहीं जानते।”

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के मद्देनजर राज्य सरकार ने दो सितंबर से कक्षा छह से आठ तक के स्कूल खोलने की अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?