लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास: राम माधव

By स्वाति सिंह | Updated: October 26, 2019 20:54 IST

5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया था। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग करके दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। जम्मू-कश्मीर में 31 अक्टूबर से नए कानून लागू हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराम माधव ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए इस बार की दिवाली बहुत खास होगी। उन्होंने कहा 'क्या कश्मीरी पंडितों का पलायन 'कश्मीरियत' था?

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए इस बार की दिवाली बहुत खास होगी। माधव ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में सेब बगान में काम कर रहे बाहरी मजदूरों और व्यापारियों पर हमला कर आतंकी स्थानीय कश्मीरियों का नुकसान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा 'क्या कश्मीरी पंडितों का पलायन 'कश्मीरियत' था? क्या चुनावों का बहिष्कार करना कश्मीरियत है? क्या सेब के व्यापारियों को मारना 'कश्मीरियत' है? इस तरह के 'कश्मीरियत' को विशेष दर्जा के भ्रम में रखा गया था।'

उन्होंने कहा कि यह दिवाली लोगों के लिए खास होगी क्योंकि यह पहली दिवाली होगी जब राज्य पूरी तरह से देश से मिल गया। अब हम दोहरी नागरिकता से पीड़ित नहीं रहेंगे। हम सभी भारत के नागरिक हैं। इस बार हम दिवाली गर्व से मनाएंगे।

बता दें कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया था। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग करके दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। जम्मू-कश्मीर में 31 अक्टूबर से नए कानून लागू हो जाएंगे। अनुच्छेद 370 के हटने से अभी तक जो कानून राज्य में नहीं लागू होते थे, वह अब राज्य में लगेंगे। 

टॅग्स :राम माधवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीरदिवालीधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल