लाइव न्यूज़ :

यह 1962 नहीं है, अब भारतीय सैनिक देंगे करारा जवाब: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 22:35 IST

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने ट्वीट किया, ‘‘यांग्त्से मेरे विधानसभा क्षेत्र (मुक्तो) के अंतर्गत आता है और हर साल मैं सेना के जवानों और क्षेत्र के ग्रामीणों से मिलता हूं। यह 1962 नहीं है। अगर कोई भी अतिक्रमण करने की कोशिश करेगा, तो हमारे बहादुर जवान करारा जवाब देंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देपेमा खांडू ने कहा, अगर कोई भी अतिक्रमण करने की कोशिश करेगा, तो हमारे बहादुर जवान करारा जवाब देंगेअरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर चीन को दिया करारा तगड़ा जवाबकहा, ईंट का जवाब पत्थर से नहीं, ईंट का जवाब लोहा से दे रही है, हमारी वीर सेना

गुवाहाटी: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने यांग्त्से घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में एकतरफा बदलाव की कोशिश के संदर्भ में मंगलवार को कहा कि भारतीय सैनिक किसी भी बाहरी आक्रमण का ‘‘करारा जवाब’’ देने में सक्षम हैं। उन्होंने पूर्व में चीनी घुसपैठ का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि ‘‘यह 1962 नहीं है।’’ 

खांडू ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक ट्वीट को साझा करते हुए यह टिप्पणी की। सिंह ने पिछले सप्ताह अरुणाचल प्रदेश में एलएसी को पार करने के चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रयास पर राज्यसभा में दिए गए अपने बयान को पोस्ट किया।

खांडू ने ट्वीट किया, ‘‘यांग्त्से मेरे विधानसभा क्षेत्र (मुक्तो) के अंतर्गत आता है और हर साल मैं सेना के जवानों और क्षेत्र के ग्रामीणों से मिलता हूं। यह 1962 नहीं है। अगर कोई भी अतिक्रमण करने की कोशिश करेगा, तो हमारे बहादुर जवान करारा जवाब देंगे।’’ 

यांग्त्से में स्थिति को संभालने वाले भारतीय सैनिकों की सराहना करते हुए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ईंट का जवाब पत्थर से नहीं, ईंट का जवाब लोहा से दे रही है, हमारी वीर सेना।’’ 

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :पेमा खांडूअरुणाचल प्रदेशचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल