लाइव न्यूज़ :

ठाणे में चोरों ने एटीएम तोड़ कर एक लाख रुपये चुराये

By भाषा | Updated: September 6, 2021 10:51 IST

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तीन अज्ञात लोगों ने एक निजी बैंक का एटीएम तोड़ कर उसमें से लगभग एक लाख रुपये की कथित रूप से चोरी कर ली । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि चोरों में से दो ने पीपीई सूट पहना था और एक सुरक्षा गार्ड की वर्दी में था । उन्होंने बताया कि तीनों चोरों ने शनिवार रविवार की दरम्यानी रात जिले के कल्याण तालुका के महराल गांव में स्थित एटीएम केंद्र में प्रवेश किया और कटर की मदद से उसे तोड़ा। उन्होंने बताया कि चोरों ने एटीएम केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कथित तौर पर आग लगा दी और मशीन में से करीब एक लाख रुपये लेकर फरार हो गये । उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज का मामूली हिस्सा ही मिल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज