लाइव न्यूज़ :

"सैन्य बलों में आदर्शवाद और नई सोच का संगम होना चाहिए", रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 17, 2023 12:17 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना के दुंडीगल में आयोजित एयरफोर्स अधिकारियों की ग्रैजुएशन परेड को संबोधित करते हुए कहा कि सेना में आदर्शवाद, नई सोच का संगम होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना के दुंडीगल में ग्रैजुएशन परेड को संबोधित किया उन्होंने नए कैडेट्स से कहा कि आप ऊर्जावान, उत्साहित, खुश, नई सोच और आदर्शवाद से भरे हुए हैंराजनाथ सिंह ने कहा कि सेना में आदर्शवाद, नई सोच का संगम होना चाहिए

हैदराबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना के दुंडीगल में आयोजित एयरफोर्स अधिकारियों की ग्रैजुएशन परेड को संबोधित करते हुए कहा कि सेना में आदर्शवाद, नई सोच का संगम होना चाहिए।

उन्होंने नए प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि सेना में स्थापित नियमों और परंपराओं का अत्यधिक महत्व होता है लेकिन अधिकारियों को सोच में बदलाव के लिए तैयार चाहिए।

राजनाथ सिंह ने नए प्रशिक्षुओं को यह भी सलाह दी कि वो अपने भीतर आदर्शवाद को किसी भी सूरत में मरने न दें। इस मौके पर, रक्षा मंत्री ने संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) की समीक्षा की और संयुक्त स्नातक परेड में स्नातक अभ्यासीयों को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति कमीशन' प्रदान किया।

रक्षा मंत्री ने कहा, "संभव है कि यहां आप अधिकांश ध्यान से मेरी बातें नहीं सुन पाएंगे लेकिन मैं आपको एक बात जरूर कहना चाहूंगा कि किसी भी परिस्थिति में नए सोच और नए विचारों और आदर्शवाद को ना खोने का प्रयास करें।"

उन्होंने वायुसेना में शामिल होने वाले नए कैडेट्स से कहा, "आज आप बहुत ऊर्जावान, उत्साहित, खुश, नई सोच और आदर्शवाद से भरे हुए हैं। यदि आप इस खुशी और ऊर्जा को अपने सामने 1 मिनट के लिए भी याद करते हैं तो मुझे पूरा भरोसा है कि आपकी ऊर्जा और नवीनता आपके अंदर हमेशा बनी रहेगी और आप इसे हमेशा याद रखेंगे।"

रक्षा मंत्री ने स्नातक प्रशिक्षु को संबोधित करने के बाद उन्हें 'स्वोर्ड ऑफ ऑनर' भी प्रदान किया और उसके बाद भारतीय वायु सेना द्वारा पेश किये गए हवाई प्रदर्शन को देखा। इस वर्ष दुंडीगल से 213 फ्लाइट्स कैडेट्स ने अपना प्रशिक्षण पूरा किया।

टॅग्स :राजनाथ सिंहतेलंगानाAir Force
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र