लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हुई, मृत्यु दर कम होकर हुई 1.72 प्रतिशत

By भाषा | Updated: September 6, 2020 16:21 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,62,320 है, जो कुल मामलों का मात्र 20.96 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में प्रतिदिन ठीक होने वाले कोविड-19 मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। लगातार दूसरे दिन भारत में एक दिन में 70,000 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आंकड़े के अनुसार 73,642 मरीज़ों को ठीक होने के बाद घर पर पृथकवास या इकाई में पृथकवास या अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक दिन में रिकार्ड 73,642 मरीजों के ठीक होने के साथ ही भारत में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 32 लाख हो गई। इसके साथ ही ठीक होने की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हो गई, वहीं मृत्यु दर और कम होकर 1.72 प्रतिशत हो गई, जो दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,62,320 है, जो कुल मामलों का मात्र 20.96 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश में प्रतिदिन ठीक होने वाले कोविड-19 मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। लगातार दूसरे दिन भारत में एक दिन में 70,000 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आंकड़े के अनुसार 73,642 मरीज़ों को ठीक होने के बाद घर पर पृथकवास या इकाई में पृथकवास या अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। मंत्रालय ने कहा, ‘‘एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इस बढ़ोतरी के साथ ही भारत में ठीक होने वालों की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हो गई है।’’

केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के सतत प्रयासों का यह परिणाम हुआ कि संक्रमित व्यक्तियों की उच्च स्तर की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान की गई। इससे घर या इकाई में पृथकवास तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों का मानक उपचार प्रोटोकॉल द्वारा निर्देशित समय पर उपचार संभव हुआ।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली के सहयोग से केंद्र ने देशभर में समर्पित कोविड-19 अस्पतालों में आईसीयू डॉक्टरों के क्लीनिकल प्रबंधन कौशल के निरंतर उन्नयन की प्रक्रिया का नेतृत्व किया है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘इन उपायों से अधिक लोगों की जान बची है।

भारत की कोविड-19 मृत्यु दर, वैश्विक स्तर पर सबसे कम में से एक है तथा इसमें और कमी होना जारी है। यह वर्तमान में 1.72 प्रतिशत है।’’ ठीक हुए मरीजों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से 23,18,545 अधिक है।

सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आंकड़े के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के रिकार्ड 90,632 नये मामले सामने आने से भारत में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,13,811 हो गई जबकि पिछले 24 घंटे में 1,065 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 70,626 हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार