लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड-19 के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक

By भाषा | Updated: November 8, 2021 01:03 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात नवंबर असम में रविवार को एक दिन में कोविड-19 के नये मामलों की तुलना में बीमारी से उबरने वालों की संख्या अधिक रही। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक बुलेटिन के अनुसार बीमारी से 265 और मरीज उबरे जबकि संक्रमण के 137 नए मामले सामने आए।

राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 239 नये मामले सामने आए थे। रविवार को सामने आए मामलों के बाद राज्य में अब तक कुल 6,12,271 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

पूर्वोत्तर राज्य में दो मरीजों की रविवार को कोविड-19 से मौत होने के बाद मृतक संख्या 6,028 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक 1,347 और कोविड​​-19 मरीजों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार के मृत्यु ऑडिट बोर्ड ने उन्हें कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या में शामिल नहीं किया है क्योंकि उन लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं।

स्वास्थ्य मिशन के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमण की दर 0.72 प्रतिशत है। राज्य में फिलहाल 1,902 मरीजों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जबकि 6,02,994 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

असम में अब तक 2,89,32,622 लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

भारत अधिक खबरें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0