लाइव न्यूज़ :

सीएम ठाकरे का शिंदे पर निशाना, कहा- आपका बेटा सांसद है, क्या मेरे बेटे को भी राजनीतिक रूप से आगे नहीं बढ़ना चाहिए?

By रुस्तम राणा | Updated: June 24, 2022 20:10 IST

सीएम ठाकरे एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, मैंने एकनाथ शिंदे के लिए सबकुछ किया। मैंने उन्हें वो विभाग दिया जो मेरे पास था। उनका अपना बेटा सांसद है और मेरे बेटे को लेकर कमेंट किए जा रहे हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे ने बगावत को लेकर सार्वजनिक रूप से विपक्षी भाजपा को दोषी ठहरायाशिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, मैंने एकनाथ शिंदे के लिए सबकुछ किया

मुंबई: शिवसेना में चल रही बगावत के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बागी नेता एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवसेना के विद्रोही पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बागी नेताओं से कहा कि जो लोग कहते थे कि शिवसेना छोड़ने से अच्छा मरजाना बेहतर है। आज वही लोग भाग गए हैं। 

ठाकरे ने आगे एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, मैंने एकनाथ शिंदे के लिए सबकुछ किया। मैंने उन्हें वो विभाग दिया जो मेरे पास था। उनका अपना बेटा सांसद है और मेरे बेटे को लेकर कमेंट किए जा रहे हैं।  

इस दौरान सीएम ने शिवसेना में विद्रोह के लिए सार्वजनिक रूप से विपक्षी भाजपा को दोषी ठहराया है।  पार्टी के पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधन में, शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि वह विधायकों द्वारा दलबदल से चिंतित नहीं थे क्योंकि वह उन्हें “एक पेड़ के फल और फूल जो बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं” मानते हैं।

सीएम ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा, "मैंने मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगले (वर्षा) को छोड़ दिया है, लेकिन वापस लड़ने का मेरा दृढ़ संकल्प अभी भी बरकरार है।" ठाकरे ने कहा कि शिंदे ने उन्हें कुछ समय पहले कहा था कि शिवसेना के विधायकों को लगता है कि पार्टी को पूर्व सहयोगी भाजपा के साथ वापस जाना चाहिए।

सीएम ने कहा, आप किस तरह के शिव सैनिक हैं? क्या आप बीजेपी की यूज़ एंड थ्रो नीति और मातोश्री (उपनगरीय बांद्रा में ठाकरे का निजी आवास) के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने से आहत महसूस नहीं करते हैं।

उन्होंने शिंदे से सवाल करते हुए पूछा, शहरी विकास विभाग, जो वर्तमान में शिंदे के पास है, हमेशा मुख्यमंत्री के पास रहा है। आपका बेटा (श्रीकांत शिंदे) सांसद हो सकता है, लेकिन आदित्य को भी राजनीतिक रूप से आगे नहीं बढ़ना चाहिए।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाBJPमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला