लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में हिमस्खलन में दस पर्वतारोहियों की मौत: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2022 18:19 IST

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि ‘निम’ के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और सात प्रशिक्षकों की एक टीम वापस आते समय हिमस्खलन में फंस गई। 

Open in App
ठळक मुद्दे ‘निम’ के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और सात प्रशिक्षकों की एक टीम वापस आते समय हिमस्खलन में फंस गईउत्तरकाशी आपदा प्रबंधन ने फंसे लोगों में से आठ को उनकी टीम के सदस्यों ने बचायामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सेना की मदद की लगाई गुहार

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित माउंट द्रौपदी का डांडा-द्वितीय शिखर पर मंगलवार को हिमस्खलन में दस पर्वतारोहियों की मौत हो गई। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि ‘निम’ के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और सात प्रशिक्षकों की एक टीम वापस आते समय हिमस्खलन में फंस गई। 

उन्होंने कहा कि दस शव दिखे हैं जिनमें से चार को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन सुबह 8.45 बजे हुआ। उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि फंसे लोगों में से आठ को उनकी टीम के सदस्यों ने बचाया। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों की एक टीम ने बचाव अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी फोन पर बात की और बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी।

 

(इनपुट भाषा के साथ)

टॅग्स :Uttarkashiपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र