लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी ने कहा- I.N.D.I.A गठबंधन का गठन ही सनातन धर्म को खत्म करने के लिए, बीजेपी ने किया पलटवार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 12, 2023 15:17 IST

DMK नेता पोनमुडी का दिया गया एक बयान सुर्खियों में हैं जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि I.N.D.I.A गठबंधन का गठन ही सनातन धर्म के विरोध और उसे खत्म के लिए हुआ है। इसे लेकर बीजेपी हमलावर है।

Open in App
ठळक मुद्देDMK नेता पोनमुडी का दिया गया एक बयान सुर्खियों में कहा- I.N.D.I.A गठबंधन का गठन ही सनातन धर्म के विरोध और उसे खत्म करने के लिएबीजेपी ने किया पलटवार, कहा- यह नफरत का मेगा मॉल सिर्फ सत्ता के लिए है

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन बेटे और सरकार में मंत्री डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई है। बीजेपी डीमएमके नेता के बयान को लेकर विपक्षी गठबंधन  I.N.D.I.A पर हमलावर है। अब DMK नेता पोनमुडी का दिया गया एक बयान  सुर्खियों में हैं जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि  I.N.D.I.A गठबंधन का गठन ही सनातन धर्म के विरोध और उसे खत्म के लिए हुआ है।

इसे लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रसाद ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी और उनके पुत्र ने भी सनातन धर्म का विरोध किया था। लालू जी की पार्टी के अध्यक्ष ने बिहार में कहा कि जो तिलक लगाते हैं, उन्होंने देश को गुलाम बनाया। लेकिन लालू जी और कांग्रेस पार्टी इसपर चुप हैं।इससे यही साबित होता है कि सनातन विरोध ही तथाकथित घमंडिया गठबंधन का एजेंडा है।"

डीएमके सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी के भाषण पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, "डीएमके सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने बताया कि INDI गठबंधन का गठन सनातन धर्म से लड़ने और उसे खत्म करने के लिए किया गया था। वह सही है! उन्होंने ये टिप्पणी उसी सम्मेलन में की, जिसमें मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया, कोरोना और डेंगू जैसी बीमारियों से की थी और इसके उन्मूलन का आह्वान किया था। यह शर्मनाक है!"

रविशंकर प्रसाद से पहले बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सनातन धर्म को लेकर की जा रही टिप्पड़ियों के लिए विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि I.N.D.I गठबंधन की मुम्बई बैठक के दो दिन बाद उदयनिधि स्टालिन का बयान आना, फिर प्रियांक खड़गे का सनातन पर आघात और आज DMK के मंत्री द्वारा ये स्वीकार करना कि I.N.D.I गठबंधन का गठन ही सनातन धर्म के विरोध में किया गया था, यह सोनिया गांधी, राहुल और कांग्रेस की एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और I.N.D.I गठबंधन को इस बयान पर अपना मत स्पष्ट करना चाहिए, इनको बताना चाहिए कि क्या संविधान में किसी धर्म के बारे में आपत्तिजनक बयान देने का अधिकार है ? I.N.D.I गठबंधन के लोगों को क्या संविधान के प्रावधानों की जानकारी नहीं है ? I.N.D.I गठबंधन, कांग्रेस, सोनिया और राहुल बताएं मोहब्बत की दुकान के नाम पर सनातन धर्म के खिलाफ नफरत का सामान क्यों बेचा जा रहा है ?

नड्डा ने कहा कि यह नफरत का मेगा मॉल सिर्फ सत्ता के लिए है- बांटो और राज करो।

टॅग्स :BJPइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA)एमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र