लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार भूखमरी से जूझ रहे श्रीलंकाई तमिलों को भेजेगी चावल, दूध और जरूरी जीवन रक्षक दवाएं, सीएम स्टालिन ने जनता से की मदद की अपील

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2022 18:13 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस बात की घोषणा की कि राज्य सरकार अपनी ओर से श्रीलंका को चावल, दूध और जरूरी जीवन रक्षक दवाएं भेजने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंकाई तमिलों की मदद के लिए आगे आयी तमिलनाडु सरकार तमिलनाडु सरकार श्रीलंका को 40,000 टन चावल और 500 टन मिल्क पाउडर के अलावा दवाएं भेजेगी सीएम स्टालिन ने इस कार्य में सहयोग के लिए तमिलनाडु की जनता से धन देने की अपील की है

चेन्नई: श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे तमिल लोगों की मदद के लिए तमिलनाडु सरकार ने रसद और जरूरी दवाईयों को भेजने का फैसला किया है।

इस बात की जानकारी देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार अपनी ओर से श्रीलंका को चावल, दूध और जरूरी जीवन रक्षक दवाएं भेजने जा रही है।

डीएमके प्रमुख स्टालिन ने इस कार्य में सहयोग करने के लिए तमिलनाडु की जनता से धन देने की अपील की है। इसके अलावा स्टालिन ने यह भी कहा कि वो श्रीलंका के राहत सामान भेजने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार से अनुमति लेने जा रहे हैं ताकि वहां गरीबी और भूखमरी का सामना कर रहे लोगों को जल्द से जल्द राहत सामग्री भिजवा सकें।

तमिलनाडु सरकार ने श्रीलंका की मदद करने के लिए 40,000 टन चावल और 500 टन मिल्क पाउडर के अलावा जरूरी जीवन रक्षक दवाओं को  भेजने की रणनीति पर काम कर रहा है।

समाचार वेबसाइट 'द न्यूज मिनट' के मुताबिक स्टालिन ने केंद्र सरकार से अपील की कि वो तमिलनाडु को इस बात की इजाजत दे कि वो श्रीलंका के लिए आवश्यक खाद्यान्न, दूध और दवाओं सहित अन्य जरूरी सामान को थूथुकुडी बंदरगाह से उत्तरी और पूर्वी कोलंबो में रहने वाले तमिल लोगों तक पहुंचा सके।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के इस मानवीय सहायता प्रस्ताव पर राज्य के विपक्षी दलों अन्नाद्रमुक और भाजपा की भी पूरी सहमति शामिल है।

सीएम स्टालिन ने कहा, "हम अपने पड़ोसी देश श्रीलंका को इस तरह से परेशानी में इसलिए नहीं देख सकते हैं क्योंकि ये उनका आंतरिक मामला है बल्कि हमारा प्रयास तो मानवीय सहायता के तौर पर है, जिसे हमें पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए।"

तमिलनाडु द्वारा श्रीलंका को प्रस्तावित मानवीय सहायता की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि श्रीलंका सरकार को मानवीय सहायता भेजने पर केंद्र गंभीरता से विचार कर रहा है।

विदेश मंत्री ने 1 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को लिखे पत्र में कहा, "विदेश सचिव ने 16 अप्रैल को ही तमिलनाडु के मुख्य सचिव से इस विषय में बात की थी कि भारत सरकार श्रीलंका सरकार सरकार को मानवीय आधार पर सहायता के लिए तैयार है।"

टॅग्स :श्रीलंकाTamil Nadu Govtएमके स्टालिनमोदी सरकारS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी