लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2026 20:21 IST

Tamil Nadu Assembly Elections: मुख्यमंत्री को ‘दिल्ली’ को लेकर लगातार चिंतित रहने के बजाय मादक पदार्थों के प्रसार को रोकने और जन सुरक्षा में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसीट बंटवारे के विवरण की घोषणा करेंगे।द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के बीच बढ़ती जुबानी जंग के बीच उन्होंने यह जानकारी दी।मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री ‘दिल्ली’ से इतना क्यों डरते हैं।

तिरुनेलवेलीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने रविवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की बातचीत को अंतिम रूप देने के वास्ते सोमवार को चेन्नई पहुंचेंगे। नागेंद्रन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ उच्च स्तरीय चर्चा के बाद पार्टी के चुनाव घोषणापत्र और गठबंधन की विशिष्टताओं को स्पष्ट किया जाएगा। नागेंद्रन ने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कल चेन्नई आ रहे हैं। उनके आने के बाद हम बातचीत करेंगे और सीट बंटवारे के विवरण की घोषणा करेंगे।’’

भाजपा और सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के बीच बढ़ती जुबानी जंग के बीच उन्होंने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा बार-बार ‘‘दिल्ली’’ को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, नागेंद्रन ने दावा किया कि भाजपा के बढ़ते प्रभाव को लेकर द्रमुक नेतृत्व ‘डर से कांप रहा है’। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री ‘दिल्ली’ से इतना क्यों डरते हैं।

चाहे हम अपनी बैठकें बेंगलुरु में करें या दिल्ली में, द्रमुक पार्टी घबराहट की स्थिति में नजर आती है।’’ राज्य में केंद्र सरकार के योगदान का बचाव करते हुए, भाजपा नेता ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मोदी सरकार ने पिछले एक दशक में तमिलनाडु को लगभग 14 लाख करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार की राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में 350 करोड़ रुपये की लागत वाले थूथुकुडी हवाई अड्डे के विस्तार और 650 करोड़ रुपये की त्रिची हवाई अड्डे परियोजना सहित प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का हवाला दिया। नागेंद्रन ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को ‘दिल्ली’ को लेकर लगातार चिंतित रहने के बजाय मादक पदार्थों के प्रसार को रोकने और जन सुरक्षा में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए।’’ अपनी उम्मीदवारी के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए, नागेंद्रन ने तिरुनेलवेली के मतदाताओं के साथ अपने संबंधों को लेकर भरोसा जताया और विधानसभा में अपने पांच कार्यकालों में महत्वपूर्ण जनादेश हासिल करने के अपने इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास के सिद्धांतों और राजग गठबंधन की ताकत के आधार पर चुनाव लड़ेगी। राज्य विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होगा।

केरल विस चुनाव : भाजपा ने एस स्मिता को वर्कला से उम्मीदवार बनाया

केरल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने रविवार को एक और उम्मीदवार का नाम घोषित किया। पार्टी ने वर्कला सीट से एस स्मिता को मैदान में उतारा है। भाजपा इसी के साथ राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने 98 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। केरल में विधानसभा की 140 सीट है।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावडीएमकेBJPएमके स्टालिनएआईडीएमकेपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र