लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनावः 2021 में कांग्रेस को 25 सीट, 2026 में 40 सीट की मांग?, टीएनसीसी प्रमुख सेल्वापेरुंथगई ने कहा- 7 दिन में DMK के साथ गठजोड़ की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 13:24 IST

Tamil Nadu Assembly Elections: राष्ट्रीय राजधानी में द्रमुक की उप महासचिव कनिमोई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाकात के बारे में टीएनसीसी प्रमुख ने कहा, ‘‘हम बातचीत कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देTamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 234 हैं। Tamil Nadu Assembly Elections: हम अपने सहयोगी पर दबाव नहीं डाल रहे हैं।Tamil Nadu Assembly Elections: लगभग एक सप्ताह में फिर से बातचीत शुरू करेंगे।

चेन्नईः कांग्रेस-द्रमुक संबंधों में किसी भी तरह की दरार से इनकार करते हुए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के. सेल्वापेरुंथगई ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पार्टियां एक सप्ताह में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू करेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सीट बंटवारे पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ बातचीत के दौरान उनकी पार्टी को अपेक्षित संख्या में सीट मिलेंगी। कांग्रेस के नेता इस बार 25 पर नहीं मान रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि 40 सीट पर बात बनेंगी। तमिलनाडु में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 234 हैं। 

सेल्वापेरुंथगई ने यहां से लगभग 45 किलोमीटर दूर तिरुवल्लूर में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम अपने सहयोगी पर दबाव नहीं डाल रहे हैं। हम उनसे इच्छित सीट की मांग करेंगे और उम्मीद है कि द्रमुक हमारी इच्छा के मुताबिक सीट देगी।’’ हाल में राष्ट्रीय राजधानी में द्रमुक की उप महासचिव कनिमोई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाकात के बारे में टीएनसीसी प्रमुख ने कहा, ‘‘हम बातचीत कर रहे हैं।

हम लगभग एक सप्ताह में फिर से बातचीत शुरू करेंगे।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव एडप्पडी के. पलानीस्वामी की मुलाकात पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उस मुलाकात के विपरीत, कनिमोई की नेता के साथ मुलाकात गरिमामय थी।’’ द्रमुक ने 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 25 सीट दी थी और कांग्रेस ने 18 सीट पर जीत हासिल की। 

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावकांग्रेसडीएमकेराहुल गांधीएमके स्टालिनTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र