लाइव न्यूज़ :

तालिबान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुद्दों पर वोट हासिल करने में भाजपा आगे, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा-लोकतंत्र और भारत खतरे में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 19, 2021 20:02 IST

भाजपा, कांग्रेस के पिछले 70 वर्षों के सभी ‘‘अच्छे काम’’ को बर्बाद करने पर तुली है और उसने राष्ट्रीय संसाधनों को बेचना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के कार्यकाल में हिंदू नहीं बल्कि लोकतंत्र और भारत खतरे में हैं।आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ाना शुरू कर दिया है।महबूबा मुफ्ती पुंछ और राजौरी जिलों के पांच दिवसीय दौरे के बाद शनिवार देर रात जम्मू पहुंचीं।

जम्मूः पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर तालिबान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुद्दों पर वोट हासिल करने के लिए राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा भाजपा का सात साल का शासन देश के लोगों के लिए दुख लाया है और इसने जम्मू कश्मीर को ‘बर्बाद’ कर दिया है।

मुफ्ती ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकाल में हिंदू नहीं बल्कि लोकतंत्र और भारत खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस के पिछले 70 वर्षों के सभी ‘‘अच्छे काम’’ को बर्बाद करने पर तुली है और उसने राष्ट्रीय संसाधनों को बेचना शुरू कर दिया है।

केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने विपक्षी दलों के विधायकों को ‘‘खरीदने या डराने’’ के लिए अपना खजाना भरने के वास्ते आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ाना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आलोचकों पर कटाक्ष किया और कहा कि तालिबान का उल्लेख करने भर से किसी को ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ करार दिया जाता है और बहस तथा चर्चाएं शुरू हो जाती हैं जबकि किसानों के आंदोलन, महंगाई और सार्वजनिक महत्व के अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

पीडीपी की युवा इकाई द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर संकट में है और यही हाल देश का है…वे कहते हैं कि हिंदू खतरे में हैं लेकिन वे खतरे में नहीं हैं। असल में उनकी (भाजपा की) वजह से भारत और लोकतंत्र खतरे में हैं।’’ महबूबा मुफ्ती पुंछ और राजौरी जिलों के पांच दिवसीय दौरे के बाद शनिवार देर रात जम्मू पहुंचीं।

जम्मू में पीडीपी अध्यक्ष को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। शहर में डोगरा चौक के पास मुफ्ती के काफिले को रोकने के प्रयास को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पीडीपी प्रमुख ने कहा कि जैसे-जैसे विभिन्न राज्यों में चुनाव नजदीक आएंगे, भाजपा तालिबान और अफगानिस्तान का नाम लेना शुरू कर देगी और अगर यह काम नहीं करेगी तो वे पाकिस्तान और ड्रोन को सामने लाएंगे। मुफ्ती ने कहा, ‘‘वे चीन के बारे में बात नहीं करेंगे जिसने लद्दाख में घुसपैठ की है क्योंकि उन्हें उस देश के बारे में बात करने से वोट नहीं मिलता है।

अगर आप लोगों को डराना चाहते हैं तो तालिबान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बारे में बात करना होगा और कुछ ऐसा करना होगा जिससे कि वोट मिले।’’ उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए मुफ्ती ने आरोप लगाया कि भाजपा के मौजूदा मुख्यमंत्री रोजगार प्रदान करने, सड़क और स्कूल की व्यवस्था करने में विफल रहे, जबकि गंगा नदी जिसे देश के लोगों द्वारा पवित्र माना जाता है, उसमें शव बहते नजर आए क्योंकि लोगों के पास अपने रिश्तेदारों का अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र