लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस पर नहीं रिलीज होंगी सूर्यवंशी और बेल बॉटम : अक्षय

By भाषा | Updated: May 22, 2021 22:26 IST

Open in App

मुंबई 22 मई बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शनिवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया जिनमें उनकी आगामी फिल्म ‘‘सूर्यवंशी’’ और ‘‘बेलबॉटम’’ के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने का दावा किया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमने वाली फिल्म सूर्यवंशी का मार्च 2020 में रिलीज होना लगभग तय था, लेकिन कोविड-19 के कारण ऐसा नहीं हो सका। उसके बाद इसके निर्माताओं ने इसे 30 अप्रैल 2021 को रिलीज करने की घोषणा की थी। परंतु कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इसे टाल दिया गया। जासूसी थ्रिलर ‘‘बेलबॉटम’’ को 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी बेलबॉटम में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी अहम भूमिका में हैं।

इन दोनों फिल्मों के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रिलीज होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अक्षय का कहना है कि निर्माताओं ने अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।

अक्षय ने कहा, ‘‘ मैं 'सूर्यवंशी' और 'बेलबॉटम' की रिलीज को लेकर अपने प्रशंसकों के उत्साह और उत्सुकता से बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इतना प्यार देने के लिए मैं दिल से उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"

53 साल के अभिनेता ने कहा कि दोनों फिल्मों के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने की अफवाह पूरी तरह से झूठी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos