लाइव न्यूज़ :

'हाई कोर्ट जाएं', अतीक अहमद को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, यूपी की जेल में जान को बताया था खतरा

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2023 12:24 IST

यूपी की जेल में जान को खतरा बताने और शिफ्ट नहीं किए जाने को लेकर अतीक अहमद की ओर से दायर याचिका मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विचार नहीं करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद के वकील को मामले को लेकर हाई कोर्ट जाने को कहा।

Open in App

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बाहुबली अतीक अहमद को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। इस माफिया ने यूपी की जेल में अपनी जान को खतरा जताया था। उसने याचिका में कहा था कि वह यूपी की जेल में शिफ्ट नहीं होना चाहता है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद के वकील को मामले को लेकर हाई कोर्ट जाने को कहा।

अतीक अहमद को कल की गुजरात के साबरमती जेल से यूपी में प्रयागराज के नैनी जेल शिफ्ट किया गया था। यूपी पुलिस उसे सड़क के रास्ते से गुजरात से प्रयागराज लेकर आई थी।

फूलपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद अतीक अहमद को जून 2019 में गुजरात की साबरमती केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश में जेल में रहने के दौरान रियल एस्टेट व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और मारपीट का आरोप लगने के बाद अतीक को साबरमती जेल भेजा गया था। अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद है।

टॅग्स :अतीक अहमदसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र