लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने प्रत्यक्ष सुनवाई जल्द ही फिर से शुरू होने का दिया संकेत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:24 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को संकेत दिया कि शीर्ष अदालत में प्रत्यक्ष सुनवाई जल्द ही फिर से शुरू हो सकती है। उच्चतम न्यायालय कोविड-19 महामारी के बीच पिछले साल मार्च से डिजिटल तरीके से मामलों की सुनवाई कर रहा है। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत में प्रत्यक्ष सुनवाई 10 दिन के भीतर शुरू हो सकती है।पीठ ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा पिछले वर्ष पारित टैरिफ ऑर्डर से संबंधित एक मामले में बम्बई उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह संकेत दिया। पीठ ने कहा कि वे डिजिटल तरीके से सुनवाई के दौरान कभी-कभी वकीलों को मामले में बहस करते हुए देख पाते नहीं पाते या सुन नहीं पाते।प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हम एक सप्ताह या 10 दिनों के बाद प्रत्यक्ष सुनवाई शुरू कर सकते हैं।’’शीर्ष अदालत पिछले साल मार्च से कोविड-19 महामारी के कारण वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मामलों की सुनवाई कर रही है। कई बार और वकील मांग कर रहे हैं कि प्रत्यक्ष सुनवाई तत्काल फिर से शुरू हो।इस साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने प्रधान न्यायाधीश को एक पत्र लिखकर यह कहते हुए शीर्ष अदालत में प्रत्यक्ष सुनवाई फिर से शुरू करने का अनुरोध किया था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति ‘‘लगभग सामान्य’’ हो गई है। शीर्ष अदालत ने प्रत्यक्ष सुनवाई फिर से शुरू करने की वकीलों की मांगों के बीच इस साल की शुरुआत में हाईब्रिड कार्यवाही शुरू की थी जो कि डिजिटल और प्रत्यक्ष सुनवाई का एक संयोजन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र