लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 26, 2026 18:10 IST

बारामती में 28 जनवरी को हुई एक विमान दुर्घटना में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुनेत्रा पवार ने साल 2024 में बारामती से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।ननद और राकांपा (एसपी) की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले से पराजय का सामना करना पड़ा था।राकांपा के लिए भी एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

मुंबईःमहाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं। अजीत पवार की मृत्यु के एक महीने बाद सुनेत्रा को राकांपा प्रमुख बनाया गया है। यह घोषणा एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल ने की। पटेल को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर पिछले सप्ताह तब सामने आई, जब पार्टी के विधायकों ने उनके नामांकन का समर्थन किया। आज एनसीपी की कार्यकारी समिति ने इसे औपचारिक रूप दे दिया। इस महीने की शुरुआत में सुनेत्रा पवार ने अपने पति की मृत्यु के 13 दिन बाद राज्य सचिवालय में अपने मंत्री पद के कर्तव्यों का कार्यभार संभाला और अपनी पहली कैबिनेट बैठक में भाग लिया। 31 जनवरी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक दल की नेता चुना गया था।

कार्यभार संभालने के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए सुनेत्रा पवार ने एक पोस्ट में कहा कि नए कार्यभार को ग्रहण करते हुए उन्हें विश्वास, कर्तव्य और त्याग की गहरी भावना का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र के विकास के लिए अजीत पवार साहब की आजीवन प्रतिबद्धता और जनता के लिए उनका अथक परिश्रम हमेशा मेरा मार्गदर्शन करेगा।"

मैं उनके (अजीत पवार के) कार्य करने के तरीके, निर्णय लेने की क्षमता और जनता के साथ उनके घनिष्ठ संबंध से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ूंगी। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना और किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।" मजबूत एवं अधिक सक्षम महाराष्ट्र के निर्माण के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगी।

सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं। बारामती में 28 जनवरी को हुई एक विमान दुर्घटना में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। सुनेत्रा पवार ने साल 2024 में बारामती से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

अपनी ननद और राकांपा (एसपी) की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले से पराजय का सामना करना पड़ा था। सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं थीं। महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक पवार परिवार की छत्रछाया में रहकर राजनीति में कदम रखने वालीं सुनेत्रा पवार के पति पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेतृत्व की जिम्मेदारी भी सुनेत्रा के कंधों पर आ गई है।

भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार में नंबर दो पर आसीन होना राकांपा के लिए भी एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। मराठवाड़ा क्षेत्र के धाराशिव (पूर्व में उस्मानाबाद) जिले के तेर गांव से ताल्लुक रखने वालीं सुनेत्रा पवार राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन जीवन के अधिकांश समय तक सक्रिय राजनीति में नहीं उतरी थीं।

टॅग्स :सुनेत्रा पवारअजित पवारNCPमहाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला