लाइव न्यूज़ :

RudraM-II: हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण, जानें इसकी ताकत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 29, 2024 19:52 IST

परीक्षण सफल रहा और मिसाइल ने सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा किया। मिसाइल के प्रदर्शन को इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम, रडार और टेलीमेट्री स्टेशनों जैसे रेंज ट्रैकिंग उपकरणों द्वारा कैप्चर किए गए उड़ान डेटा से मिलाया गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मिसाइल सभी मानकों पर खरा उतरी।

Open in App
ठळक मुद्देयह एक स्वदेशी रूप से विकसित हवा से प्रक्षेपित की जाने वाली मिसाइल प्रणाली है यह हवा से सतह पर मार करने वाली भूमिका के लिए के लिए विकसित की गई हैइसकी रेंज 300 किमी है और इसमें एक अतिरिक्त इमेजिंग इन्फ्रारेड (IIR) सीकर है

RudraM-II Missile Successfully Test: भारत की रक्षा क्षमताओं को जबरदस्त बढ़ावा मिला है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के Su-30 MKI विमान से हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्रम-II मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। उड़ान परीक्षण सुबह करीब 11:30 बजे ओडिशा के तट से किया गया।

परीक्षण सफल रहा और मिसाइल ने सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा किया। मिसाइल के प्रदर्शन को इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम, रडार और टेलीमेट्री स्टेशनों जैसे रेंज ट्रैकिंग उपकरणों द्वारा कैप्चर किए गए उड़ान डेटा से मिलाया गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मिसाइल सभी मानकों पर खरा उतरी। 

रुद्रम-II की खासियत

- यह एक स्वदेशी रूप से विकसित हवा से प्रक्षेपित की जाने वाली मिसाइल प्रणाली है।

- यह  हवा से सतह पर मार करने वाली भूमिका के लिए के लिए विकसित की गई है।

- मिसाइल प्रणाली में विभिन्न डीआरडीओ प्रयोगशालाओं द्वारा विकसित कई अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीकों को शामिल किया गया है।

- इसकी रेंज 300 किमी है और इसमें एक अतिरिक्त इमेजिंग इन्फ्रारेड (IIR) सीकर है।

- यह मिसाइल 200 किलोग्राम का पेलोड ले जाने में सक्षम है।

- मिसाइल मैक 5.5 की गति तक पहुंच सकती है।

इस ताकतवर मिसाइल का सफल परीक्षण ऐसे समय किया गया है जब चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान भी अपनी सामरिक क्षमता लगातार बढ़ाने में जुटा है। पाकिस्तान का प्रमुख सहयोगी चीन पिछले तीन वर्षों से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की रक्षा क्षमताओं को सक्रिय रूप से बढ़ा रहा है। चीन पाकिस्तान को सीमा पर स्टीलहेड बंकरों का निर्माण करने में मदद कर  रहा है। चीन ने पाकिस्तान को उन्नत रडार सिस्टम दिए हैं जो मध्यम और कम ऊंचाई वाले लक्ष्य का पता लगाने में सक्षम हैं। ये रडार पाकिस्तान की सेना और  वायु रक्षा इकाइयों के लिए महत्वपूर्ण खुफिया सहायता प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त चीनी फर्म द्वारा निर्मित 155 मिमी ट्रक-माउंटेड होवित्जर तोप एसएच-15 की उपस्थिति एलओसी के साथ विभिन्न स्थानों पर देखी गई है।

भारतीय रक्षा रणनीतिकारों का मानना है कि भारत को हमेशा दो मोर्चे पर लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए। इसे देखते हुए भारत न सिर्फ नई मिसाइलों का परीक्षण कर कर रहा है बल्कि लड़ाकू विमानों की संख्या भी बढ़ा रहा है और उन्नत हवाई अड्डे भी बना रहा है।

टॅग्स :डीआरडीओमिसाइलइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तानSukhoi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र