लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हादसे के बाद पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड का बयान- शटडाउन वापस लेने के बाद हुआ हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2023 20:42 IST

चमोली जिले के चमोली कस्बे में नमामि गंगे परियोजना के पास करंट फैलने से 15 की मौत हो गई। चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन.के. जोशी ने बताया कि हादसे में 21 लोग घायल हैं। हादसा ट्रांसफार्मर के फटने के बाद फैले करंट से हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हादसे की वजह सामने आईशटडाउन वापस लेने के बाद हुआ हादसाफीडर के जम्पर को लगाने के लिए लिया गया था शटडाउन

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले के जल मल शोधन संयंत्र (एसटीपी) में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (उपाकालि) ने माना कि हादसा फीडर के जम्पर को लगाने के लिए लिया गया शटडाउन वापस लेने के बाद हुआ। हालांकि, पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामले की गहन जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञप्ति में उपाकालि के निदेशक (परिचालन) एमएल प्रसाद से मिली प्रारंभिक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि चमोली पुल के पास 11 केवी निजमुला फीडर से एसटीपी का 20 किलोवाट का संयोजन है। लाइनमैन द्वारा फीडर की गश्त के दौरान बीच में, जहां एसटीपी पड़ता है, के समीप खंभे पर एक जम्पर निकला पड़ा पाया गया। इस जम्पर को लगाने के लिए सुबह 11:15 से 11.35 के बीच शटडाउन लिया गया था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, शटडाउन वापस लेने के पश्चात पता चला कि एसटीपी में करंट फैलने से दुर्घटना हो गयी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में तैनात अधीशासी अभियंता ने बताया कि मंगलवार को एसटीपी में हुई दुर्घटना के बारे में उपाकालि को जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मृतक के पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए पुलिस तथा अन्य कई लोग सुबह एसटीपी परिसर में एकत्रित हुए थे और उनके ऑपरेटर द्वारा मेनस्विच चालू करने के उपरांत टीनशेड के आसपास करंट फैल गया और वहां मौजूद लोगों के साथ हादसा हुआ। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि उक्त स्थान पर स्थापित ट्रांसफार्मर एवं एसटीपी के परिसर में स्थापित विद्युत मीटर में प्रथमद्रष्टया कोई कमी नहीं है और संभवत: मीटर से आगे परिसर में ही कोई आंतरिक दोषा था। विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रसाद तथा मुख्य अभियंता, वितरण, गढ़वाल क्षेत्र घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं तथा प्रारंभिक मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये की राशि उपाकालि मुख्यालय से तत्काल जारी कर दी गयी है। इस संबंध में पूछे जाने पर उपाकालि के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि हम अपनी ओर से पूरी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दे चुके हैं। 

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीPOWERGRID
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र