लाइव न्यूज़ :

इंदौर में लड़कियों को यौन अपराधियों से बचाने के लिए "स्पेशल 40" दस्ता तैनात

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:36 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 25 जुलाई मध्यप्रदेश के इंदौर में खासकर झुग्गी बस्तियों में कम उम्र की लड़कियों को यौन अपराधियों से बचाने और महिलाओं के खिलाफ अन्य वारदातों की रोकथाम के लिए इंदौर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग का नया प्रयोग शुरू किया है और इसके तहत शहर में महिला स्वयंसेवियों का 40 सदस्यीय दस्ता तैयार किया गया है जो "स्पेशल 40" के नाम से मशहूर हो रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने रविवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "खासकर झुग्गी बस्तियों में कम उम्र की लड़कियां नशेड़ियों और अपराधियों के निशाने पर रहती हैं। हम महिला स्वयंसेवियों के दस्ते की मदद से उन्हें यौन अपराधों का शिकार होने से बचाना चाहते हैं।"

उन्होंने बताया, "स्पेशल 40" दस्ते में 20 से 50 साल की महिला स्वयंसेवकों को शामिल किया गया है और उन्हें शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही स्त्रियों के खिलाफ होने वाले अपराधों से जुड़़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।’’

चौबे ने बताया कि यह दस्ता इन अपराधों की रोकथाम में पुलिस की मददगार इकाई के रूप में खुफिया सूचनाएं जुटाएगा और जरूरत पड़ने पर पर्व-त्योहारों के आयोजनों, मेलों व अन्य जमावड़ों में इसकी तैनाती की भी जा सकेगी।

उन्होंने बताया, "हमने स्पेशल 40 दस्ते की सदस्यों को विशेष वर्दी और वॉकी-टॉकी भी दिया है।"

अधिकारी ने बताया कि यह दस्ता झुग्गी बस्तियों में जाकर कम उम्र की लड़कियों को "अच्छे स्पर्श, बुरे स्पर्श" की जानकारी देगा और उन्हें सिखाएगा कि यौन हमले के वक्त उन्हें किस तरह अपना बचाव करना चाहिए।

उन्होंने बताया, "हाल के दिनों में शहर में नाबालिग लड़कियों के घर से भागकर असामाजिक तत्वों के चंगुल में फंसने की घटनायें सामने आई हैं और जरूरत पड़ने पर स्पेशल 40 दस्ता कम उम्र की लड़कियों को परामर्श भी देगा ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?