लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में स्नो सुनामी की चेतावनी, अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, जानिए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 5, 2022 15:35 IST

मौसम विभाग के निदेशक ने कहा, जम्मू कश्मीर में 5 जनवरी से 9 जनवरी के बीच एक प्रचंड पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में 5 जनवरी से 9 जनवरी के बीच एक प्रचंड पश्चिमी विक्षोभ आने वाला हैमौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों के चेताया कि स्नो सुनामी आ सकती हैमौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाके इसकी चपेट में आएंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में स्नो सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में अगले 5 दिन भयानक होंगें क्योंकि जबरदस्त हिमपात और हिमस्खलन अर्थात स्नो सुनामी की चेतावनी दी गई है। लोगों को घरों के भीतर ही रहने को कहा गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिन तक अर्थात 9 जनवरी तक प्रदेश में भारी हिमपात हो सकता है। इस हिमपात के कारण कश्मीर घाटी में हवाई और सड़क व रेल यातायात बाधिक रह सकते हैं।

मौसम विभाग के निदेशक ने कहा, जम्मू कश्मीर में 5 जनवरी से 9 जनवरी के बीच एक प्रचंड पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। यह पश्चिमी विक्षोभ 7 और 8 जनवरी को अपने चरम पर होगा और इस दौरान घाटी में भारी हिमपात होने की आशंका है। इस दौरान उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में होगा और मैदानी इलाके भी ठंड से कांप उठेंगे।

उन्होंने घाटी के लोगों को इस भारी बर्फबारी के दौरान ठंड के प्रकोप से बचने के लिए गर्म कपड़े तैयार, जूते-मोजे, खाने का सामान आदि रखने की सलाह दी है। इस दौरान परिवहन व्यवस्था चरमरा सकती है, इसलिए जनजीवन प्रभावित हो सकता है, ऐसे में पहले से किए गए ये इंतेजाम उन्हें मदद करेंगे।

पश्चिमी विक्षोभ आज से अगले पांच दिनों के लिए राज्य में सक्रिय रहेगा। दो दिनों से कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी भी हो रही है। घाटी 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि से गुजर रही है, जिसे चिल्ले कलां कहा जाता है। यह 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है।

कश्मीर व जम्मू संभाग के मंडलायुक्त पहले ही उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को हिमपात से पैदा होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर चुके हैं। लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने या पैदल यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरविंटरMeteorological Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज