लाइव न्यूज़ :

रोहतक में सीएम खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कथित लाठीचार्ज, एसकेएम ने की निंदा

By भाषा | Updated: April 4, 2021 07:36 IST

किसान मोर्चा ने अपने बयान में कहा कि हरियाणा के भाजपा नेताओं और सरकार के लगातार ‘‘किसान विरोधी भाषणों और व्यवहार’’ को देखते हुए अपमानित महसूस कर रहे एवं नाराज किसानों ने काले झंडों के साथ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान मोर्चा ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘‘हिंसा की’’ और महिला प्रदर्शनकारियों को भी नहीं बख्शा।एसकेएम ने एक बयान में यह दावा भी किया कि पुलिस द्वारा किये गए इस लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए।

नयी दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार को रोहतक जिले के अस्थल बोहर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज की निंदा की। एसकेएम ने एक बयान में यह दावा भी किया कि पुलिस द्वारा किये गए इस लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए।

किसानों को जब खट्टर के दौरे के बारे में पता चला तो महिलाओं सहित कई किसान एक निजी विश्वविद्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए जहां मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरना था। प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय की ओर बढ़ने पर अड़े हुए थे। उन्होंने पुलिस बैरिकेड से आगे बढ़ने का प्रयास किया तो उन पर कथित रूप से लाठीचार्ज किया गया।

बयान के अनुसार, हरियाणा के भाजपा नेताओं और सरकार के लगातार ‘‘किसान विरोधी भाषणों और व्यवहार’’ को देखते हुए अपमानित महसूस कर रहे एवं नाराज किसानों ने काले झंडों के साथ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया और बड़ी संख्या में अस्थल बोहर में इकट्ठा हुए। बयान में दावा किया गया है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘‘हिंसा की’’ और महिला प्रदर्शनकारियों को भी नहीं बख्शा।

बयान में कहा गया है कि इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हरियाणा के किसानों द्वारा फतेहाबाद में भी भाजपा सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। एसकेएम ने कहा कि शुक्रवार को ‘‘सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की वसूली’’ संबंधी कानून को लेकर खट्टर सरकार के खिलाफ राज्य-स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया था।

उसने कहा कि एसकेएम की मांग है कि राज्य इस कानून को तुरंत वापस ले। संगठन ने दावा किया कि भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा के युवा नेता रवि आजाद को राज्य पुलिस ने कई मामलों में झूठे और मनगढ़ंत आरोपों के साथ गिरफ्तार किया।

उसने कहा कि एसकेएम हरियाणा पुलिस के दमनकारी व्यवहार की निंदा करता है और मांग करता है कि आजाद को तुरंत और बिना शर्त रिहा किया जाए। उसने कहा कि एसकेएम के नेतृत्व में शनिवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 100 से अधिक संगठनों ने हिस्सा लिया। 

टॅग्स :रोहतकमनोहर लाल खट्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला