लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सीरो सर्वे का छठा दौर जारी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली में कोविड-19 मामलों में चिंताजनक वृद्धि के बीच सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण का छठा दौर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हुआ जिसका उद्देश्य लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाना है।

सूत्रों ने कहा कि इस कवायद के तहत 272 वार्डों से 28,000 नमूने एकत्रित किये जाएंगे, यानी प्रत्येक वार्ड से करीब 100 नमूने।

दिल्ली की आबादी 2 करोड़ से अधिक है जो 11 जिलों में फैली हुई है।

सूत्रों ने कहा कि सीरो सर्वे के छठे दौर में प्रतिभागियों के टीकाकरण इतिहास को भी संज्ञान में लिया जाएगा।

पहला सीरो सर्वे दिल्ली सरकार द्वारा पिछले साल 27 जून से 10 जुलाई तक नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के सहयोग से किया गया था। इस कवायद के तहत 21,387 नमूने एकत्र किए गए थे और यह पाया गया था कि लगभग 23 प्रतिशत प्रतिभागी कोरोना वायरस के सम्पर्क में आये हैं।

सीरो सर्वेक्षण के पांचवें दौर के नतीजों में शहर की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी पाये गए थे।

जनवरी में समाप्त हुए सर्वेक्षण के तहत शहर के विभिन्न जिलों से 25,000 से अधिक लोगों से नमूने एकत्र किए गए थे।

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 10,774 मामले सामने आये थे। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निवासियों को चेतावनी जारी की कि उन्हें बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलना चाहिए।

उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस की चौथी लहर पिछली लहरों की तुलना में कहीं अधिक खतरनाक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां