लाइव न्यूज़ :

कानपुर में सिख विरोधी दंगों की जांच के लिये गठित एसआईटी को मिला थाने का दर्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 14:49 IST

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसआईटी को दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 2(ध) के तहत पुलिस थाना घोषित किए जाने से 1984 में कानपुर में हुए दंगों से सम्बन्धित मुकदमों की जांच में तेजी आयेगी और पीड़ित पक्ष को इंसाफ मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमण्डल ने बढ़ती महंगाई और जीवन स्तर में आये व्यापक बदलाव के मद्देनजर दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के दाह संस्कार के लिये उनके पात्र आश्रित को दी जा रही।स्वतंत्रता सेनानियों के दाह संस्कार के लिये उनके पात्र आश्रित को दी जा रही अनुदान राशि 5,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के तहत कानपुर में हुए फसाद के मामले में दर्ज मुकदमों की जांच के लिये इस साल फरवरी में गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) को पुलिस थाना घोषित करने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंगलवार को हरी झंडी दे दी।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसआईटी को दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 2(ध) के तहत पुलिस थाना घोषित किए जाने से 1984 में कानपुर में हुए दंगों से सम्बन्धित मुकदमों की जांच में तेजी आयेगी और पीड़ित पक्ष को इंसाफ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों के बारे में उच्चतम न्यायालय में दायर की गयी याचिकाओं के सिलसिले में पांच फरवरी 2019 को एसआईटी का गठन किया गया था। दल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने इसी साल सितम्बर में एसआईटी में नियुक्त निरीक्षकों को प्रभारी निरीक्षक या थानाध्यक्ष के समकक्ष जांच करने के लिए वैधानिक अधिकार देने का सरकार से अनुरोध किया था।

मंत्रिमण्डल ने एक अन्य फैसले में कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवा में कार्यरत एलोपैथिक चिकित्साधिकारियों को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के डॉक्टरों की तरह प्राइवेट प्रैक्टिस बन्दी भत्ता (एनपीए) दर को पुनरीक्षित किए जाने का निर्णय लिया है। प्राइवेट प्रैक्टिस बन्दी भत्ता मूल वेतन का 20 प्रतिशत इस शर्त के साथ मंजूर किया गया है कि मूल वेतन तथा प्राइवेट प्रैक्टिस बन्दी भत्ते का योग 2,37,502 रुपए प्रतिमाह से ज्यादा न हो।

मंत्रिमण्डल ने बढ़ती महंगाई और जीवन स्तर में आये व्यापक बदलाव के मद्देनजर दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के दाह संस्कार के लिये उनके पात्र आश्रित को दी जा रही अनुदान राशि 5,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये करने का निर्णय लिया है। यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

इसके अलावा मंत्रिमण्डल ने प्रयागराज और मथुरा-वृन्दावन नगर निगमों और प्रतापगढ़ जिले की बेल्हा नगर पालिका परिषद क्षेत्र का विस्तार करने, कौशाम्बी जिले की नगर पंचायत मंझनपुर का सीमा विस्तार कर तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद बनाने, जनपद कुशीनगर की सेवरही नगर पंचायत, सहारनपुर की रामपुर मनिहारन नगर पंचायत, मथुरा की गोवद्र्धन और राधाकुंड नगर पंचायत समेत 14 नगर पंचायतों का सीमा विस्तार करने तथा प्रदेश के विभिन्न जिले के 19 गांवों/क्षेत्रों को नगर पंचायत बनाने का निर्णय भी लिया है।

टॅग्स :1984 सिख विरोधी दंगेउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र