लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण पर आरोप, शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने कहा-महायुति गठबंधन को तोड़ा और एकनाथ शिंदे की तस्वीर को हटाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2025 12:16 IST

Sindhudurg: मालवन में हम 10 सीट देने को तैयार थे और सवंतवाडी में (शिवसेना नेता) दीपक केसरकर 50-50 फॉर्मूले के लिए तैयार थे।

Open in App
ठळक मुद्देरत्नागिरी के राजापुर और लांजा में शिवसेना के साथ सीट बंटवारा संभव था। समायोजन चिपलुन में भी हो सका, तो सिंधुदुर्ग के प्रति नाराजगी क्यों?कणकवली में हमें कहा गया कि हम केवल एक या दो सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Sindhudurg: शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को सिंधुदुर्ग में दो दिसंबर को होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव से पहले महायुति गठबंधन टूटने का दोषी ठहराया है। नीलेश राणे ने सिंधुदुर्ग नव गठित शहर विकास आघाडी के प्रचार अभियान के दौरान शुक्रवार को कहा कि गठबंधन भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के कारण नहीं, बल्कि चव्हाण के कारण टूटा है। राणे और चव्हाण के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। राणे ने सवाल किया, ‘‘यदि रत्नागिरी के राजापुर और लांजा में शिवसेना के साथ सीट बंटवारा संभव था।

ऐसा समायोजन चिपलुन में भी हो सका, तो सिंधुदुर्ग के प्रति नाराजगी क्यों?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मालवन में हम 10 सीट देने को तैयार थे और सवंतवाडी में (शिवसेना नेता) दीपक केसरकर 50-50 फॉर्मूले के लिए तैयार थे। कणकवली में हमें कहा गया कि हम केवल एक या दो सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। बैनर से हमारी तस्वीर हटा दी गईं।

अगर उन्होंने सिर्फ मेरी तस्वीर हटायी तो ठीक था, लेकिन (उप मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख) एकनाथ शिंदे की तस्वीर हटाने से हमें दुख हुआ।’’ राणे ने चव्हाण के सिंधुदुर्ग में तीन दिन तक रहने पर भी सवाल उठाया और कहा, ‘‘वह अंतिम चरण में बताएंगे कि उनकी बैठकों में क्या निर्णय लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि मतभेद के बावजूद शिवसेना ने गठबंधन बनाए रखने का प्रयास किया।

नीलेश कहा कि अब उन्होंने फैसला किया है कि (उनके पिता एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता) नारायण राणे जो भी कहेंगे वह उन्हें स्वीकार होगा। राणे ने यह भी कहा कि गठबंधन नहीं चाहने के कारण अब भी स्पष्ट नहीं हैं और केवल रवींद्र चव्हाण ही इसे समझा सकते हैं।

शहार विकास आघाडी में शिवसेना, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) शामिल हैं। नीलेश के छोटे भाई, भाजपा नेता एवं राज्य के मंत्री नितेश राणे ने विवाद को तूल नहीं देने की कोशिश की और कहा, ‘‘उनके भाई ने किसी का नाम नहीं लिया है।’’ चव्हाण और भाजपा के अन्य नेताओं ने नीलेश राणे के आरोपों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं