लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रात भर मच्छरों ने काटा, अफसर सस्पेंड, सुबह 4 बजे पानी की मोटर खुद बंद कराई...

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: February 19, 2021 18:12 IST

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बीते मंगलवार को एक बस के बाणसागर में गिर जाने से अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 53 हो गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने दो और शव बरामद किए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बस हादसे के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। चौहान ने निर्देश दिये कि पूरे प्रदेश में घाटों, दुर्गम मार्गों, खराब सड़कों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।पीड़ितों से मिलने के बाद जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि विश्राम के लिए सीधी के सर्किट हाउस पहुंचे।

भोपालः मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बीते मंगलवार को एक बस के बाणसागर बांध की नहर में गिर जाने के मामले को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूरी रात मच्छरों ने काटा। यही नहीं सर्किट हाउस के टंकी के ओवरफ्लो होने के कारण मुख्यमंत्री की नींद फिर सुबह 4 बजे खुल गई।

इस अव्यवस्था को लेकर सर्किट के प्रभारी इंजीनियर बाबूलाल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री घटना स्थल का दौरा करने और पीड़ितों से मिलने के बाद जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि विश्राम के लिए सीधी के सर्किट हाउस पहुंचे, तो उन्हें मच्छरों ने परेशान कर दिया।

सूत्र बताते हैं कि रात के ढाई बजे मच्छर मारने की दवा बुला कर उसका छिड़काव किया गया, इसके बाद भी पूरी रात मच्छरों ने मुख्यमंत्री को सोने नहीं दिया। जैसे तैसे मुख्यमंत्री को नींद लगी तो सुबह 4 बजे सर्किट हाउस की पानी टंकी के ओवर फ्लो होने के कारण उनकी नींद खुल गई।

इसके बाद नाराज मुख्यमंत्री ने टंकी के ओवरफ्लो को बंद कराया। मुख्यमंत्री के सीधी दौरे के दौरान हुई इस अव्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस के प्रभारी सबइंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की नाराजगी के चलते कुछ और बड़े अफसर भी नप सकते हैं।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र