लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: श्रीराम सेना के प्रमुख बोले, 'सभी 30,000 मंदिरों को वापस लिया जाएगा....', उप मुख्यमंत्री ने भी दिया मिलता जुलता बयान, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 29, 2022 09:11 IST

इस पर बोलते हुए श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथालिक ने कहा, 'हम उन सभी 30,000 मंदिरों को वापस लेंगे, जिन्हें मस्जिदें बनाने के लिए ढहा दिया गया था।'

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के एक हिंदूवादी संगठन श्रीराम सेना ने मस्जिदों पर बयान दिया है।इस संगठन के अध्यक्ष ने मुस्लिमों से 30,000 मंदिरों को वापस लेने की बात कही है। उन्होंने अपने बयान में बाबरी मस्जिद का भी जिक्र किया है।

बैंगलूरू: ज्ञानवादी मस्जिद विवाद के बीच कर्नाटक के एक हिंदूवादी संगठन श्रीराम सेना के नेता ने मस्जिदों के बारे में बयान दिया है। इस मामले में श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथालिक ने शनिवार को कहा है कि आज से पहले ढाए गए 30,000 मंदिरों को वापस लिया जाएगा जिन्हें तोड़कर पूर्व में मस्जिद बनाई गई थी। 

इसको लेकर उन्होंने यह भी कहा कि वे इन मंदिरों को कानूनी तरीके से वापस लेंगे। प्रमोद मुथालिक ने अपने बयान में बाबरी मस्जिद का भी जिक्र किया है। यही नहीं इसी से मिलता जुलता बयान राज्य के उप मुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा ने भी दिया है। हालांकि इन बयानों से राज्य में फिर से मंदिर-मस्जिद विवाद गहराना शुरू हो गया है। 

श्रीराम सेना के अध्यक्ष ने क्या कहा

इस मामले में बोलते हुए श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथालिक ने कहा, 'हम उन सभी 30,000 मंदिरों को वापस लेंगे, जिन्हें मस्जिदें बनाने के लिए ढहा दिया गया था। अगर आपमें हिम्मत है तो हमें रोक कर दिखाइए। आप लोगों ने हमें तब भी रक्तपात की धमकी दी थी जब बाबरी मस्जिद का विध्वंस हो रहा था। तब क्या हुआ था? आप हिंदुओं का एक बूंद भी खून नहीं बहा पाए थे।' 

उप मुख्यमंत्री ने भी ऐसा ही दिया था बयान

आपको बता दें कि शुक्रवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा ने भी ढाई गई मंदिरों का जिक्र किया और कहा, '36,000 मंदिर नष्ट कर दिए गए थे और इन पर मस्जिदें बनाई गई थीं। उन्हें कहीं और मस्जिद बनाने दीजिए और नमाज अदा करने दीजिए, लेकिन हम हमारे मंदिरों पर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दे सकते।'

यहां पर कब से मंदिर को लेकर है विवाद शुरू

कर्नाटक में मंदिर-मस्जिद विवाद उस वक्त से ज्यादा गर्माया है जब से मेंगलुरु के मस्जिद के नीचे से कुछ मंदिर के निशानी मिली थी। आपको बता दें कि 21 अप्रैल को मेंगलुरु में मौजूद एक पुरानी मस्जिद के नीचे हिंदू मंदिर जैसी स्थापत्य कला के समान संरचना दिखाई दी थी। तब से राज्य में मंदिर-मस्जिद का मसला तूल पकड़ा हुआ है। यह बयान भी इसी संदर्भ में कहा गया है।  

टॅग्स :कर्नाटकज्ञानवापी मस्जिदBabri Masjidकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र