लाइव न्यूज़ :

शिवसेना-आरपीआई-भाजपा का पुनर्मिलन बाल ठाकरे को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : आठवले

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:18 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कहा कि भविष्य में शिवसेना, आरपीआई (ए) और भाजपा का पुनर्मिलन शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भाजपा की सहयोगी आरपीआई (ए) के मुखिया आठवले ने बाल ठाकरे को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए टि्वटर पर यह टिप्पणी की।

उन्होंने ट्वीट किया कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘हमने उनके (बाल ठाकरे) सपने (भगवा ताकतों और दलितों की एकता) की शिवशक्ति, भीमशक्ति, भाजपा की एकता देखी, लेकिन दुखद है कि यह बाद में टूट गई।’’

आठवले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय को टैग किए गए ट्वीट में कहा, ‘‘भविष्य में (शिवसेना, आरपीआई (ए) और भाजपा का) पुनर्मिलन (दिवंगत) शिवसेना प्रमुख को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह